फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तानी ही नहीं अंग्रेज भी रोहित शर्मा के दीवाने, 161 रन की पारी के बाद किसने क्या कहा?

Sat, 13 Feb 2021 05:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर से अपने पुरानी फॉर्म में लौट आए। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में शुरू हुए दूसरे टेस्ट में उन्होंने इस बार कोई गलती नहीं की और एक सधी हुई शुरुआत की। पहले दिन आउट होने से पहले उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और बल्लेबाजी के लिए मुश्किल नजर आ रही पिच पर तूफानी पारी खेली। 

विज्ञापन


हिटमैन शर्मा ने देखते-देखते अपने टेस्ट करियर में चौथी बार 150 रन से अधिक की पारी खेली। उन्होंने आउट होने से पहले 231 गेंदों में 70 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और दो छक्के लगाए। रोहित की इस शानदार जुझारू पारी के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उनकी तारीफ की।

वह स्पिनरों को जब चाहे चौका मार सकता है

इंग्लैंड के दो पूर्व कप्तानों ने रोहित की जमकर तारीफ की और उनकी पारी की सराहना की। माइकल वॉन ने लिखा, 'रोहित शर्मा का शानदार शतक, क्या खिलाड़ी है। सभी महान खिलाड़ियों की तरह... वह इसे इतना सरल और आसान दिखाता है जो निश्चित रूप से नहीं है।'
 


उधर इंग्लैंड के ही एक और पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अपने पुराने ट्वीट को रिट्वीट कर रोहित के बारे में अपनी राय दी। उन्होंने साल 2018 में ट्वीट किया था, 'अगर रोहित शर्मा टेस्ट मैच के बल्लेबाज नहीं हैं तो मैं पिछले 5 सालों से एक अलग रोहित शर्मा को देख रहा हूं।' हुसैन ने अपने इस ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा, 'रोहित शर्मा के बारे में 3 साल पहले की मेरी राय नहीं बदली है।'
 

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल भी रोहित की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने लिखा, 'रोहित शर्मा का शानदार शतक, वह इसे इतना आसान बना देता है। लेकिन वह (रोहित) और भारत चाहेगा कि वह एक बड़ी पारी खेले। पहले टेस्ट की तुलना में यह टॉस जीतना ज्यादा अच्छा दिख रहा है।'
 
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने भी रोहित की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'रोहित शर्मा की तरफ से एक शानदार और खूबसूरत पारी। उसे बल्लेबाजी करते हुए देखना अच्छा लगता है।'
 

विज्ञापन

रोहित एक विशेष खिलाड़ी है

विदेशी क्रिकेटरों के अलावा भारतीय क्रिकेटरों ने भी रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की और उनकी शानदार पारी की बधाई दी। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने लिखा, 'मेरे साथ बोलो, रोहित शर्मा एक विशेष खिलाड़ी है।'
 
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण भी रोहित के मुरीद हो गए। उन्होंने लिखा, 'रोहित शर्मा अच्छा खेले। चुनौतीपूर्ण स्थितियों में सबसे संतोषजनक शतक। कठिन पिच पर बल्लेबाजी करते समय सकारात्मक इरादे, निर्णायक फुटवर्क के महत्व को भी दर्शाता है। अब इसे एक बड़ी पारी में बदलो।'
 
भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता और पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने भी रोहित की पारी को सराहा। उन्होंने लिखा, 'रोहित रॉक्स... हिटमैन ने टीम इंडिया के लिए मुश्किल स्थिति में एक सुंदर शतक लगाया... बहुत अच्छे।'
 
बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा, 'मेरे भाई रोहित शर्मा की एक और शानदार पारी। हमेशा मैदान में छाप छोड़ता है। शुभकामनाएं।'



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें