टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दूसरे दिन भारत की पहली पारी में पंत ने पहले तो तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद विकेटकीपिंग में भी दो जबरदस्त कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया।