फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: मैदान पर अंपायर से भिड़े स्टोक्स, बौखलाते हुए करने लगे ऐसा इशारा; यशस्वी के DRS से जुड़ा है मामला

Sat, 05 Jul 2025 06:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

बेन स्टोक्स और अंपायर के बीच यशस्वी जायसवाल के डीआरएस को लेकर बहस हो गई। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स-अंपायर-यशस्वी-केएल - फोटो : Jiohotstar-screengrab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन जमकर हंगामा किया। उन्होंने अंपायर से बहस करते हुए घड़ी की तरफ इशारा किया और जायसवाल के डीआरएस लेने पर नाराजगी जताई। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हम यहां आपको इस पूरे विवाद के बारे में जानकारी देंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

क्या है मामला?
दरअसल, यह विवाद भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के डीआरएस से जुड़ा है। भारतीय टीम की दूसरी पारी का आगाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई और भारत की बढ़त 200 के पार पहुंच गई। भारत की पारी के आठवें ओवर की चौथी गेंद पर इंग्लैंड ने जायसवाल के एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने आउट दे दिया। इसके बाद जायसवाल ने केएल राहुल से कुछ बातचीत की और डीआरएस लिया। लेकिन जैसे ही बाएं हाथ के बल्लेबाज ने डीआरएस लिया, तब टाइमर शून्य हो गया, लेकिन अंपायर ने उनकी मांग स्वीकार कर ली। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को यह बात पसंद नहीं आई और वह मैदान पर अंपायर से भिड़ गए। उन्होंने अंपायर को घड़ी की तरफ इशारा भी किया और जमकर बहस की, लेकिन अंपायर ने उनकी एक नहीं सुनी। यशस्वी को थर्ड अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया। वह 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें