फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd T20: आखिरी तीन ओवर का रोमांच, भारत को चाहिए थे 20 रन, बिश्नोई ने किया कुछ ऐसा कि सब देखते रह गए

Sun, 26 Jan 2025 11:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने एक वक्त आठ विकेट गंवाकर 146 रन बना लिए थे। रवि बिश्नोई ने फिर कुछ ऐसा किया कि सब हैरान रह गए।
विज्ञापन
रवि बिश्नोई - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। चेन्नई में खेले गए इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने चार गेंद रहते जीत हासिल की। हालांकि, भारत पर हार का खतरा भी मंडरा रहा था। 17वें ओवर के खत्म होने तक टीम इंडिया ने आठ विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, तिलक वर्मा क्रीज पर जरूर थे, लेकिन रवि बिश्नोई असली हीरो बनकर उभरे। उन्होंने 18वें और 19वें ओवर में दो चौके लगाए और भारत को जीत के नजदीक ले गए। फिर आखिरी ओवर में तिलक ने शुरुआती दो गेंद पर जीत दिलाई।
विज्ञापन
Trending Videos

तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
आखिरी तीन ओवर का रोमांच
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। बटलर के अलावा ब्राइडन कार्स ने 17 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। वहीं, हैरी ब्रूक 13 रन, लिविंगस्टोन 13 रन और जेमी स्मिथ 22 रन बना सके थे। भारत की ओर से अक्षर और वरुण ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 146 रन था। तब तिलक और रवि बिश्नोई क्रीज पर थे। भारत को 18 गेंद में 20 रन चाहिए थे और इंग्लैंड को दो विकेट चाहिए थे। 18वें ओवर में भारत ने सात रन बनाए। ब्राइडन कार्स के इस ओवर में पांचवीं गेंद पर बिश्नोई मिड विकेट पर चौका लगाया।
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 13 रन की दरकार थी। वहीं, 19वें ओवर में भारत ने सात रन और जोड़े। लिविंगस्टोन गेंदबाजी के लिए आए। शुरुआती चार गेंद तिलक ने खेले और तीन जोड़े। पांचवीं गेंद पर बिश्नोई सामने आए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर चौके के लिए चली गई। इन दो चौकों की मदद से भारत जीत के करीब गया। आखिरी छह गेंद में भारत को जीत के लिए छह रन चाहिए थे। हालांकि तिलक ने जेमी ओवरटन के 20वें ओवर में पहली गेंद पर दो रन लिए और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाई। आखिरी तीन ओवर में 14 में से पांच गेंद बिश्नोई ने खेले और दो चौके जड़े। वह हीरो बनकर उभरे। तिलक ने 55 गेंद में चार चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 72 रन की पारी खेली। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने 19 गेंद में 26 रन बनाए। भारत फिलहाल 2-0 से आगे है। तीसरा मुकाबला मंगलवार को राजकोट में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें