फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd T20: 'आर्चर पर आक्रामक रवैया अपनाना रणनीति का हिस्सा', प्लेयर ऑफ द मैच तिलक वर्मा ने खोला राज

Sun, 26 Jan 2025 12:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

तिलक ने अपनी पारी के दौरान आर्चर पर चार छक्के लगाए, जिसमें डीप फाइन लेग पर बेहद विश्वसनीय पिक-अप फ्लिक से लगाया गया छक्का भी शामिल है। कोलकाता में पहले मैच में चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लेने वाले आर्चर ने दूसरे मैच में चार ओवर में 60 रन लुटाए।
विज्ञापन
तिलक और आर्चर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा कि यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को निशाने पर रखना उनकी रणनीति का हिस्सा था और इसका उद्देश्य इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को बेअसर करना था, जिससे बाकी टीम हतोत्साहित हो गई। तिलक ने 55 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर भारत को दो विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। भारत इस तरह से पांच मैच की श्रृंखला में 2–0 से आगे हो गया है।
विज्ञापन

तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
तिलक ने अपनी पारी के दौरान आर्चर पर चार छक्के लगाए, जिसमें डीप फाइन लेग पर बेहद विश्वसनीय पिक-अप फ्लिक से लगाया गया छक्का भी शामिल है। कोलकाता में पहले मैच में चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लेने वाले आर्चर ने दूसरे मैच में चार ओवर में 60 रन लुटाए।तिलक ने मैच के बाद कहा, 'मैं उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को निशाना बनाना चाहता था। यदि आप सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को निशाने पर रखेंगे तो अन्य गेंदबाज दबाव में आ जाएंगे। इसलिए, जब विकेट गिर रहे हों (दूसरे छोर पर), तो मैं विरोधी टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाना चाहता हूं।'

इंग्लैंड की टीम - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'अगर मैं ऐसा करने में सफल हो जाता हूं तो अन्य बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाता है। मैंने अपने ऊपर भरोसा रखा और उनके खिलाफ मौके बनाए। मैंने आर्चर के खिलाफ जो भी शॉट खेले उनके लिए मैंने नेट्स पर तैयारी की थी। मैं मानसिक रूप से तैयार था और इसलिए मुझे सफलता मिली।' तिलक ने कहा कि वह अंत तक टिके रहने के लिए मानसिक रूप से तैयार थे और टीम की जरूरतों के अनुसार अपने खेल में बदलाव करने के लिए तैयार थे।
विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'मैंने तय किया था कि चाहे कुछ भी हो जाए मुझे आखिर तक टिके रहना है। पिछले मैच के दौरान मेरी गौतम (गंभीर) सर से बात हुई थी। मैं टीम की जरूरत के अनुसार निश्चित स्ट्राइक-रेट के साथ खेल सकता हूं। आपको परिस्थितियों के अनुसार खेलना होता है।' तिलक ने कहा, 'गौतम सर ने यहां ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान भी कहा था कि यही वह मौका है जबकि आप लोगों को दिखा सकते हो कि आप हर तरह की पारियां खेलने में सक्षम हो। मुझे खुशी है कि मैं ऐसा करने में सफल रहा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें