सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर पहला मैच खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब टीम की नजरें लय बरकरार रखने पर टिकी होंगी।
अभिषेक और सैमसन ने पहले मैच में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी तथा यह दोनों एक बार फिर से उसे दोहराना चाहेंगे। पिछले छह मैच में तीन शतक बनाने वाले सैमसन लंबी पारी नहीं खेल पाए थे लेकिन अभिषेक ने 34 गेंद पर 79 रन की तूफानी पारी खेली थी। सैमसन चेन्नई में पहले मैच की भरपाई करना चाहेंगे। वहीं, देखना दिलचस्प होगा कि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या नहीं।
चेन्नई में दोनों टीमों के बीच पहली बार होगा टी20 मैच
भारत ने चेन्नई में अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें उसे एक में जीत और एक में हार मिली है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उसका इस मैदान पर अबतक कोई टी20 मैच नहीं हुआ है। यह पहली बार है जब दोनों टीमें चेन्नई में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक दूसरे का सामना करेंगी।
आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शनिवार यानी 25 जनवरी को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कब शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।