फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd ODI: अब तक फिट नहीं हुए विराट कोहली, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से भी रह सकते हैं बाहर

Wed, 13 Jul 2022 08:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

विराट के नहीं होने से पहले वनडे में तो भारत पर कोई असर नहीं पड़ा। टीम इंडिया ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारत ने मंगलवार को पहले वनडे में 10 विकेट की आसान जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की किस्मत आजकल उनका साथ नहीं दे रही है। एक तो कोहली का बल्ला पुराने अंदाज में रन नहीं उगल रहा है तो दूसरी ओर फिटनेस भी उनका साथ नहीं दे रही। विराट ग्रोइन की चोट के कारण ओवल में खेले गए पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे। अब ऐसा लग रहा है कि कोहली दूसरे वनडे में भी नहीं खेल पाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला प्रतिष्ठित लॉर्ड्स स्टेडियम में गुरुवार (14 जुलाई) को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

 
विराट के नहीं होने से पहले वनडे में तो भारत पर कोई असर नहीं पड़ा। टीम इंडिया ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारत ने मंगलवार को पहले वनडे में 10 विकेट की आसान जीत दर्ज की थी। ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने ही टीम को जीत दिला दी थी। ऐसे में कोहली के स्थान पर खेलने वाले श्रेयस अय्यर का टेस्ट नहीं हो पाया।
Trending Videos

अय्यर और सूर्यकुमार के पास मौका

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली की गैरमौजूदगी का नकारात्मक पक्ष यह है कि देश के शीर्ष बल्लेबाज को दबाव भरे मुकाबलों में ठोस प्रदर्शन करने का मौका नहीं मिल रहा। हालांकि, उनके नहीं होने से श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव जैसे अन्य बल्लेबाजों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। सूर्यकुमार यादव ने नॉटिंघम में अंतिम टी20 अंतररष्ट्रीय मैच में शतक जड़ा था।

बुमराह ने कहा- मुझे उनकी चोट के बारे में पता नहीं

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे मैच में कोहली की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर पहले मैच में भारत की जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा, ‘‘मैं अंतिम टी20 मैच में नहीं खेला और वह (कोहली) आज (मंगलवार) नहीं खेले। मेरे पास उनकी चोट के बारे में अपडेट नहीं है।’’ कोहली अगर शत प्रतिशत फिट हुए बिना वापसी के लिए जल्दबाजी करते हैं तो ग्रोइन की मांसपेशियों में खिंचाव बड़ी चोट में बदल सकता है।
विज्ञापन

टीम से बाहर करने की हो रही मांग

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली को चोट लगने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी टीम चुनने में देरी हो सकती है। टीम की घोषणा मंगलवार को होनी थी, लेकिन अब तक नहीं हुआ। इससे पहले कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग जैसे पूर्व महान खिलाड़ियों ने खराब फॉर्म में चल रहे कोहली को दीपक हुड्डा की जगह टी-20 टीम में शामिल किए जाने पर सवाल खड़े किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें