फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: चेन्नई टेस्ट में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, इन छह खिलाड़ियों ने बनाए कीर्तिमान

Wed, 10 Feb 2021 08:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई खेला गया। सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को चारों खाने चित कर दिया। विराट की अगुवाई में यहां टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 227 रनों से करारी शिकस्त झेलने पड़ी। पहला मैच जहां इंग्लैंड के नाम रहा वहीं इस मुकाबले में कई सारे रिकॉर्ड्स भी देखने को मिले। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन सभी उपलब्धियों पर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जो रूट - फोटो : twitter@ICC
रूट के रिकॉर्ड्स
  • रूट बतौर कप्तान लगातार तीन टेस्ट मैच में 150 से अधिक की पारी खेलने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले 1937 में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन ने यह कीर्तिमान बनाया था।
  • इंग्लैंड का यह दाएं हाथ का बल्लेबाज घर से बाहर लगातार तीन टेस्ट मैचों में 150 रन से अधिक की पारी खेलने वाला दूसरा खिलाड़ी बन गया है। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 228, दूसरे टेस्ट में 186 रन बनाए थे और अब भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में 155 से अधिक रन बना चुके हैं। रूट से पहले इंग्लैंड के ही वैली हैमंड ने 1928/29 में ऑस्ट्रेलिया में यह कारनामा किया था।
  • रूट अब अपने 100वें टेस्ट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यहां 218 रन बनाए। इस मामले में रूट ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल-हक के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इंजमाम ने 2004/05 में भारत के खिलाफ ही बंगलूरू में अपने 100वें टेस्ट में 184 रनों की पारी खेली थी।  
  • रूट ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां दोहरा शतक लगाया और सर्वाधिक दोहरे शतक के मामले में राहुल द्रविड़, एलिस्टर कुक और ग्रीम स्मिथ की बराबरी कर ली। रूट अब सर्वाधिक दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में वाली हैमंड सात दोहरे शतक के साथ उनसे ऊपर हैं।
  • इंग्लैंड के इस कप्तान ने चेन्नई में दोहरा शतक ठोकने के साथ ही एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वे अब इंग्लैंड की तरफ से भारत में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले माइक गैटिंग ने 1984/85 में 207 रनों की पारी खेली थी। 
  • रूट ने अब टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां पूर्व क्रिकेटर एलेक स्टीवर्ट (8463) को पीछे कर दिया। रूट के अब टेस्ट क्रिकेट में 8467 रन हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
बेन स्टोक्स - फोटो : social media
स्टोक्स का कमाल
  • इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में तेजी से 82 रन बनाए। इसी दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे किए। 
  • स्टोक्स के टेस्ट क्रिकेट में अब 77 छक्के हो गए हैं और इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे अधिक छक्के केविन पीटरसन (81) और एंड्र्यू फ्लिंटॉफ (78) लगाए हैं।

4 of 7
इशांत शर्मा - फोटो : twitter
इशांत की उपलब्धि
  • भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में डैन लॉरेन्स को आउट कर अपना 300वां टेस्ट विकेट पूरा किया। वे अब भारत की तरफ से 300 टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं, उनसे पहले कपिल देव और जहीर खान यह कमाल कर चुके हैं। बात करें भारतीय खिलाड़ियों में तो वे 300 टेस्ट विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज हैं। 
  • इशांत भारत में 100 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे तेज गेंदबाज भी बन गए। उनसे पहले कपिल देव (219), जवागल श्रीनाथ (108) और जहीर खान (104) ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन

5 of 7
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC
अश्विन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड 
 
  • भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने भी खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में छह विकेट के साथ मैच में नौ खिलाड़ियों को आउट किए। उन्होंने 28वीं बार टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट चटकाए और इस मामले में इयान बॉथम से आगे निकल गए। 
  • अश्विन ने चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारत की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स का विकेट हासिल किया और इसके साथ ही एक खास कीर्तिमान भी बना डाला। अश्विन अब 114 वर्षों में किसी पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं।
  • अश्विन ने इस मैच में इसके अलावा भी कई दिलचस्प रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहली पारी में अश्विन ने 55.1 ओवर की गेंदबाजी की और 146 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने रोरी बर्न्स, ओली पोप और जेम्स एंडरसन का विकेट चटकाया। इस दौरान अश्विन ने पहली बार नो बॉल फेंका, दिलचस्प यह है कि अपने टेस्ट करियर में 20,600 से अधिक गेंदें फेंक चुके अश्विन के करियर की यह पहली नो बॉल थी। अश्विन ने इंग्लैंड की पारी के 137वें ओवर में यह गलती की।
  • यही नहीं इसके अलावा भी अश्विन ने एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनाया। इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 190.1 ओवर खेले। इसमें भारत की तरफ से अश्विन ने सबसे ज्यादा ओवर फेंके। पहली बार है जब अश्विन ने एक पारी में इतने ओवर की गेंदबाजी की, जबकि इससे पहले उन्होंने 2011-12 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 53।0 ओवर की गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली - फोटो : social media
विराट ने क्लाइव लॉयड को पछाड़ा
 
  • टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कैरेबियाई दिग्गज क्लाइव लॉयड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैच के अंतिम दिन दूसरी पारी के 23वें ओवर में गेंदबाज डोम बेस के खिलाफ सिंगल चुराते हुए विराट (5234) सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले चौथे कप्तान बन गए।
  • विराट कोहली भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे आगे फिलहाल सचिन तेंदुलकर फिर क्रमश: राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग हैं। 
  • विराट ने टेस्ट करियर की अपनी 24वीं अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने करियर में सातवीं बार दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जेम्स एंडरसन - फोटो : twitter@ICC
अनुभवी एंडरसन का धमाल
  • इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने चेन्नई टेस्ट के आखिरी दिन जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने दिन के अपने पहले ही ओवर में शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे को आउट किया। एंडरसन के करियर में यह तीसरा मौका है जब उन्होंने एक ही ओवर में दो खिलाड़ियों को आउट किया। इससे पहले उन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू टेस्ट और फिर 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कमाल किया था।
  • एंडरसन 30 वर्ष की उम्र के बाद सबसे अधिक 343* विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कैरेबियाई दिग्गज कर्टनी वाल्श (341) को पीछे किया।  
  • इसके अलावा एंडरसन अब इंग्लैंड की तरफ से चौथी पारी में सर्वाधिक 81 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके बाद इस स्टुअर्ट ब्रॉड (79) विकेट के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें