फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 1st Test Day 3: नॉटिघम टेस्ट में तीसरे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए बनाए 25 रन

Sat, 07 Aug 2021 06:03 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे नॉटिंघम टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। इग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 25 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल दो बार बारिश और खराब मौसम के चलते रोकना पड़ा। 
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 11.1 ओवर में 25 रन बना लिए थे। रोरे बर्न्स 11 और डॉम सिब्ले 9 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड अभी भारत की पहली पारी के आधार पर 70 रन पीछे है और उसके सभी विकेट सुरक्षित हैं। टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऐसा दो बार हुआ जब खराब मौसम और बारिश के चलते खेल रोका गया। जहां पहले सत्र का खेल बारिश के चलते बाधित हुआ। वहीं चायकाल के बाद तीसरे और अंतिम सत्र का खेल भी समय से पहले रोकना पड़ा। 

विज्ञापन

इससे पहले भारत ने अपनी पहली इनिंग्स में 278 रन बनाए। इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर भारत को 95 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिली। टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाते हुए 56 रनों की पारी खेली। जबकि निचले क्रम में जसप्रीत बुमराह ने 28 और मोहम्मद शमी ने 13 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट ओली रॉबिंसन ने लिए जबकि चार विकेट जेम्स एंडरसन को मिले।

टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने अच्छी शुरुआत की और 4 विकेट पर 125 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत की तरफ से पहले विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा वह 25 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद भारत को सबसे बड़ा झटका केएल राहुल के रूप में लगा जिन्होंने 84 रनों की पारी खेली। इसके बाद तीसरे दिन तीसरे विकेट के रूप शार्दुल ठाकुर आउट हुए जो अपना खाता नहीं खोल पाए। 
विज्ञापन

टेस्ट मैच के दूसरे दिन पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। इसके बाद रोहित शर्मा 36 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मध्यक्रम में चेतेश्वर पुजारा 4, विराट कोहली 0 और अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इंग्लैंड को पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों के आगे संघर्ष करना पड़ा। इंग्लिश टीम अपनी पहली इनिंग्स में 183 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए 4 विकेट लिए जबकि शार्दुल ठाकुर को 3 विकेट मिले थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें