भारत बनाम इंग्लैंड 1st Test लाइव क्रिकेट स्कोर
- फोटो : अमर उजाला
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 46 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर के 125 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 57 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी के आधार पर भारत अभी इंग्लैंड से 58 रन पीछे है। बता दें कि भारत ने दूसरे दिन का खेल 21 रन से आगे खेलना शुरू किया था। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। हिट मैन रोहित शर्मा को रॉबिंसन ने आउट किया। उनके आउट होने के बाद अंपायरों ने लंच घोषित कर दिया। लंच के बाद के खेल में बारिश ने पहली बार बाधा डाली। इस वजह से अंपायरों ने जल्दी टी-टाइम ले लिया। इसके बाद जब दोबारा खेल हुआ तो एक गेंद फेंके जाने के बाद फिर बारिश फिर शुरू गई। इसके बाद भारतीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे खेल शुरू हुआ। फिर दो गेंदें फेंके जाने के बाद खेल को रोकना पड़ा।
केएल राहुल ने जड़ा 12वां अर्धशतक
केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 12वां अर्धशतक जड़ा। 42वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 128 गेंदों में अपना 12वां अर्धशतक पूरा किया।
एंडरसन ने कुंबले के 619 विकेट की बराबरी की
जेम्स एंडरसन ने भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले के 619 टेस्ट विकेट की बराबरी की। एंडरसन ने यह उपलब्धि विराट कोहली को आउट करके हासिल की। अब एंडरसन से आगे केवल श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) और आस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न (708 विकेट) हैं। टेस्ट में विकेटों के हिसाब से एंडरसन सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं।
एंडरसन ने लगातार दो विकेट झटके
41वें ओवर में जेम्स एंडरसन ने लगातार दो विकेट चटकाए। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (4) के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी अपना शिकार बनाया। ओवर की दूसरी गेंद पर एंडरसन ने पुजारा को विकेट के पीछे कैच आउट कराया जबकि तीसरी गेंद विराट को चलता किया। विराट का कैच भी बटलर ने ही लपका। इसके बाद अजिंक्य रहाणे (5) के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। वह 44वें ओवर की दूसरी गेंद पर रनआउट हो गए। रॉबिन्सन के ओवर में बेयरस्टो ने उन्हें रनआउट किया।
रोहित शर्मा 36 रन बनाकर आउट
पारी का आगाज करने आए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 36 रन बनाकर आउट हो गए। 38वें ओवर की तीसरी गेंद पर ओली रॉबिन्सन से हिटमैन को सैम करन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पहले विकेट के लिए रोहित और राहुल के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई।
इंग्लैंड की पहली पारी 138 रन पर सिमटी
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 183 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर भारत अभी इंग्लैंड से 162 रन पीछे है। बता दें कि पहली पारी में भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। जो रूट को छोड़कर इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 46 रन देकर चार जबकि मोहम्मद शमी ने 28 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, शार्दुल को एक ही ओवर में दो विकेट मिले।