फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेइंग XI की माथापच्ची: किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा भारत, हर जगह के लिए दो दावेदार

Thu, 11 Mar 2021 11:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 12 मार्च यानी कल से हो रही है। दोनों ही टीमें इस सीरीज के जरिए टी-20 वर्ल्ड कप की अपनी तैयारियों को परखने की कोशिश करेंगी। खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में चुने जाने को लेकर इंग्लैंड में उतनी माथापच्ची नहीं है लेकिन भारतीय टीम के साथ स्थिति बिल्कुल अलग है। 

भारतीय टीम के स्क्वॉड में फिलहाल 19 खिलाड़ी मौजूद हैं, इनमें 16 ऐसे हैं जो खेलने के लिए तैयार हैं और तीन खिलाड़ी फिटनेस और यो यो टेस्ट की वजह से दावेदार नहीं हैं। कुल मिलाकर पहले टी-20 के लिए टीम इंडिया को 16 खिलाड़ियों में से आखिरी 11 का चयन करना है। इसमें भी लगभग हर क्रम और क्षेत्र के कम से कम दो दावेदार मौजूद हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहले मैच में क्या हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन।
विज्ञापन

2 of 13
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
रोहित शर्मा:
टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। वह इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं और टी-20 में एक दमदार खिलाड़ी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सर्वाधिक चार शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

3 of 13
केएल राहुल और शिखर धवन - फोटो : ट्विटर
शिखर धवन/केएल राहुल:
रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने वाले पार्टनर के लिए अब दो दावेदार हो गए हैं। दूसरे छोर पर उनके साथी के लिए केेएल राहुल और शिखर धवन में टक्कर है। दोनों ही खिलाड़ी फॉर्म में हैं और अनुभवी हैं। लेकिन धवन की वापसी के बाद अब दोनों में से किसी एक को ही जगह मिल पाएगी। फिलहाल ऐसी उम्मीद है कि टीम प्रबंधन धवन के साथ उतर सकती है। 

4 of 13
विराट कोहली - फोटो : twitter@imVkohli
विराट कोहली (कप्तान)
टीम इंडिया के कप्तान और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली अपनी पुरानी जगह पर ही बल्लेबाजी करेंगे। वह एक बार फिर से मध्यक्रम की कमान संभालेंगे और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter
श्रेयस अय्यर:
दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने पिछले कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है और मध्यक्रम को मजबूती दी है। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी और शतक लगाए थे। ऐसे में उनके अनुभव और फॉर्म को देखते हुए टीम प्रबंधन चौथे नंबर पर एक बार फिर से उन्हें मौका दे सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
सूर्यकुमार यादव - फोटो : twitter@surya_14kumar
सूर्यकुमार यादव:
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में जोरदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव को पहले मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है। तेजी से रन बटोरने के साथ ही मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालने की कला उनकी दावेदारी मजबूत करती है। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में भी सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी मुंबई के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली थी। 
विज्ञापन

7 of 13
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर
हार्दिक पांड्या:
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में मैन ऑफ द सीरीज रहे हार्दिक दो महीने बाद अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरेंगे। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के अलावा वे इस बार गेंदबाजी करते हुए भी दिख सकते हैं। पांड्या मध्यक्रम में आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बटोरने की कोशिश करेंगे।

8 of 13
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
ऋषभ पंत:
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पा चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी करने के बाद उन्हें टी-20 टीम में चुना गया और अब उनका खेलना भी लगभग तय है। वे ऑस्ट्रेलिया में टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में उनसे बहुत उम्मीदें होंगी। 

9 of 13
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल ठाकुर:
मुंबई के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को यहां मौका मिल सकता है। उनकी मौजूदा फॉर्म और पिछले कुछ मुकाबलों में ऑलराउंड खेल को देखते हुए टीम उन्हें प्लेइंग इलेवन में चुन सकती है। शार्दुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी खेले थे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी हाल ही में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ विकेट भी चटकाए थे।  

10 of 13
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : ट्विटर
वाशिंगटन सुंदर/अक्षर पटेल:
स्पिन ऑलराउंडर के रूप में वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के बीच होड़ है। दोनों ही खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार खेल दिखाया था। अक्षर ने जहां गेंदबाजी से प्रभावित किया था तो वहीं सुंदर ने बल्लेबाजी में छाप छोड़ी थी। दोनों ही खिलाड़ियों को टी-20 का अच्छा अनुभव है। ऐसे में टीम प्रबंधन किसी एक को ही मौका देगा, जिसमें सुंदर की दावेदारी फिलहाल मजबूत है।

11 of 13
Yuzvendra Chahal - फोटो : सोशल मीडिया
युजवेंद्र चहल:
टीम के अनुभवी और स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का खेलना लगभग तय है। चहल किसी भी परिस्थिति में विकेट निकालने में सक्षम हैं। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टी-20 सीरीज का हिस्सा था और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। 

12 of 13
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
भुवनेश्वर कुमार:
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज और गेंदबाजी आक्रमण के सबसे अनुभवी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार चोट से उबर चुके हैं। अपनी सटीक लाइन लेंथ और डेथ ओवर में योर्कर के साथ स्विंग कराने की काबिलियत की वजह से टीम प्रबंधन उनके साथ जा सकता है। बुमराह और शमी की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व उनके हाथों में हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
संभावित एकादश:
रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर,शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार

भारत का 19 सदस्यीय दल:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें