India vs England 1st T20 Live Streaming, Telecast: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे जो अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दोनों टीमों के लिए खुद को आंकने का सुनहरा मौका है।
भारतीय टीम न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज में हार को भुलाकर इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नए सिरे से शुरुआत करने उतरेगी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम का पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में बुधवार को इंग्लैंड से होगा। इस मैच से अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 14 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
शमी ने वनडे विश्व कप में किया था प्रभावित
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे जो अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दोनों टीमों के लिए खुद को आंकने का सुनहरा मौका है। शमी वनडे विश्व कप 2023 में चार मैचों से बाहर रहने के बावजूद भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे जिन्होंने 24 विकेट लिए थे। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 57 रन देकर सात विकेट चटकाए थे। वह टी20 क्रिकेट में कुल 24 विकेट ले चुके हैं और इसमें अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे।
अक्षर निभाएंगे ऑलराउंडर की भूमिका
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली हार को अभी तक भुला नहीं पाई है जिसके बाद टीम में अनुशासन बहाल करने के लिए बीसीसीआई ने कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है जिन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप में खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अक्षर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 31 गेंद में 47 रन बनाए और आठ मैचों में नौ विकेट भी लिए थे। भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे विकेटकीपर संजू सैमसन पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा।
आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार यानी 22 जनवरी को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कब शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।