फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: 147 साल में पहली बार हुआ ऐसा...भारतीय टीम ने टेस्ट में सबसे तेज 50 के बाद सबसे तेज 100 रन पूरे किए

Mon, 30 Sep 2024 01:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी यह मुकाबला बारिश से प्रभावित होने के बाद चौथे दिन शुरू हुआ है। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 233 रन पर ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन
रोहित-यशस्वी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। भारत की सलामी जोड़ी ने वो कारनामा किया जो 147 साल के टेस्ट इतिहास में आज तक नहीं हो सका। भारत की सलामी जोड़ी ने महज तीन ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक के बाद शतक लगाया। सबसे तेज शतक के लिए 10.1 ओवर लिए।बता दें कि, ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी यह मुकाबला बारिश से प्रभावित होने के बाद चौथे दिन शुरू हुआ है। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 233 रन पर ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन

रोहित-जायसवाल ने किया बड़ा कारनामा
बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने नया इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ तीन ओवर में 50 रन पूरे कर लिए। कप्तान ने महज छह गेंदों में 19 रन बनाए जबकि जायसवाल ने 13 गेंदों में 30 रन बनाकर यह कारनामा किया। हिटमैन की दमदार पारी का अंत मेहदी हसन मिराज ने बोल्ड कर किया। वह 11 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

भारत ने तोड़ा इंग्लैंड का रिकॉर्ड
इसी के साथ भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया। इसी साल जुलाई में इंग्लिश टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए टेस्ट मुकाबले में 4.2 ओवर में 50 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने यही कारनामा बर्मिंघम में भी किया था। 4.2 ओवर में 50 रन पूरे किए थे। उन्होंने अपने 30 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर यह कारनामा किया था।

टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम के द्वारा बनाए गए सबसे तेज 50 रन (ओवर के हिसाब से)
  • 3.0 - भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर, 2024
  • 4.2 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, नॉटिंघम, 2024
  • 4.2 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, बर्मिंघम, 2024
  • 4.3 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, द ओवल, 1994
  • 4.6 - इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, मैनचेस्टर, 2002
विज्ञापन

भारतीय टीम ने दर्ज किया सबसे तेज शतक
इसके अलावा भारतीय टीम ने टेस्ट में सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। भारत ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर यह कारनामा किया। बांग्लादेश के खिलाफ जारी इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 10.1 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा छुआ। इससे पहले 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 12.2 ओवर में 100 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक (ओवर के हिसाब से)
  • 10.1 भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर, 2024
  • 12.2 भारत बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2023
  • 13.1 श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो एसएससी, 2001
  • 13.4 बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर, 2012
  • 13.4 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कराची, 2022
  • 13.4 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी, 2022
  • 13.6 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पर्थ, 2012
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें