फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में 27 रन बना पाए हिटमैन, फिर भी तोड़ दिया अजहरुद्दीन का यह रिकॉर्ड

Sun, 04 Dec 2022 08:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

वनडे में रोहित भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी खराब रही। पूरी टीम 186 रन पर सिमट गई। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली। वहीं, रोहित शर्मा ने 27 रन बनाए। इस स्कोर के बावजूद रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

वनडे में रोहित भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ा। दो रन बनाते ही रोहित ने अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम वनडे में फिलहाल 234 मैचों में 9403 रन है। उन्होंने 48.46 की औसत और 89.17 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। उनके नाम 29 शतक और 45 अर्धशतक हैं। वनडे में रोहित के नाम तीन डबल सेंचुरी भी हैं। साथ ही इस फॉर्मेट का सबसे ज्यादा रन भी उन्हीं के नाम है। रोहित ने 264 रन की पारी खेली थी।


 

वहीं, अजहरुद्दीन ने वनडे में 334 मैचों में 36.92 की औसत से 9378 रन बनाए थे। उनके नाम सात शतक और 58 अर्धशतक हैं। अजहरुद्दी का इस फॉर्मेट में सर्वाधिक स्कोर नाबाद 153 रन है। भारत की ओर से इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 463 मैचों में 18,426 रन बनाए थे। उनके नाम 49 शतक और 96 अर्धशतक हैं। वहीं, विराट कोहली 263 मैचों में 57.45 की औसत और 92.80 के स्ट्राइक रेट से 12,353 रन बना चुके हैं। विराट के नाम 43 शतक और 64 अर्धशतक हैं।
 
भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन औसत SR
सचिन तेंदुलकर 463 18426 44.83 86.23
विराट कोहली 263 12353 57.45 92.80
सौरव गांगुली 308 11221 40.95 73.65
राहुल द्रविड़ 340 10768 39.15 71.18
एमएस धोनी 347 10599 50.23 87.13
रोहित शर्मा 234 9403 48.46 89.17
मोहम्मद अजहरुद्दीन 334 9378 36.92 74.02

मैच की बात करें तो भारत की पूरी टीम 41.2 ओवर में 186 रन पर ऑलआउट हो गई। रोहित के अलावा शिखर धवन सात रन, विराट कोहली नौ रन बना सके। इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी निभाई। श्रेयस 24 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर 19 रन बना सके। राहुल ने 70 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली। इसके अलावा भारत के पुछल्ले बल्लेबाज सस्ते में निपट गए।

विज्ञापन

शाहबाज अहमद और दीपक चाहर खाता भी नहीं खोल सके। शार्दुल ठाकुर दो और मोहम्मद सिराज नौ रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप सेन दो रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं, इबादत हुसैन चार विकेट ले सके। मेहदी हसन मिराज को एक विकेट मिला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें