फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN ODI: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बांग्लादेश की टीम का एलान, तमीम इकबाल कप्तान, शाकिब की वापसी

Thu, 24 Nov 2022 11:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

तेज गेंदबाज इबादत हुसैन, जिन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया था, उन्हें स्क्वॉड में बरकरार रखा गया है। वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट लीग मे शानदार प्रदर्शन करने वाले यासिर अली वनडे टीम में जगह बना पाने में कामयाब हुए हैं।
 
विज्ञापन
बांग्लादेश की टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ अगले महीने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। तमीम इकबाल वनडे सीरीज में बांग्लादेश की टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, वनडे टीम में दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की वापसी हुई है। वह इस साल जुलाई-अगस्त से वनडे मैच नहीं खेल रहे थे। 
विज्ञापन


भारत के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी गई टीम में मोसद्दक हुसैन, शोरिफुल इस्लाम और ताइजुल इस्लाम को नहीं चुना गया है। टी20 में खराब फॉर्म की वजह से मोसद्दक को वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है। हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में 26 साल के मोसद्दक ने पांच मैचों में 38 रन बनाए थे। उनका औसत 9.50 का रहा था।

तेज गेंदबाज इबादत हुसैन, जिन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया था, उन्हें स्क्वॉड में बरकरार रखा गया है। वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट लीग मे शानदार प्रदर्शन करने वाले यासिर अली वनडे टीम में जगह बना पाने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन


टीम : तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, एनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, यासिर अली, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, हसन महमूद, इबादत हुसैन, नसम अहमद, महमूद उल्लाह, नजमुल हुसैन शंटो और नुरुल हसन सोहन।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें