बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शुक्रवार को कहा कि उनकी नए लुक वाली टीम टेस्ट सीरीज में मिली हार को भुलाकर भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में आक्रामक क्रिकेट खेलेगी। भारत ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से शिकस्त दी थी। टी20 सीरीज रविवार को ग्वालियर के नए श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगी।
बांग्लादेश के कप्तान का बयान
शांतो ने कहा- हम इस सीरीज को जीतना चाहते हैं। हम आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। अगर आप पिछले विश्वकप में हमारे प्रदर्शन को देखें तो हमारे पास सेमीफाइनल में खेलने का अच्छा मौका था, लेकिन हम जगह बनाने से रह गए पर यह एक नई टीम है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी यहां अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।
टेस्ट सीरीज में मिली हार पर भी बोले कप्तान
बांग्लादेश के कप्तान ने कहा कि वह टेस्ट सीरीज में अपनी टीम के प्रदर्शन के बारे में नहीं सोचेंगे। उन्होंने कहा- हम सभी जानते हैं कि हमने टेस्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दिखाया। हम इस बारे में नहीं सोच रहे हैं कि हमने पहले क्या किया है। पर यह हमारे लिए अहम टेस्ट है और हम सभी जानते हैं कि टी20 का खेल पूरी तरह से अलग होता है। यह मैच के दिन जो अच्छा खेलेगा, वो ही जीतेगा।
भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल
|
तारीख
|
मैच
|
जगह
|
समय
|
|
छह अक्तूबर
|
पहला टी20
|
ग्वालियर
|
शाम 7 बजे से
|
|
नौ अक्तूबर
|
दूसरा टी20
|
नई दिल्ली
|
शाम 7 बजे से
|
|
12 अक्तूबर
|
तीसरा टी20
|
हैदराबाद
|
शाम 7 बजे से
|
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहिद हृदोय, महमूदुल्लाह, लिटन दास, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, मेंहदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।