भारतीय टीम में जडेजा-शमी की वापसी
भारतीय कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से कुछ बदलाव किए। वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को बाहर किया गया। मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। भारतीय टीम आईसीसी इवेंट में अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने उतरी है। बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
- बांग्लादेशः तंजिद हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजिम हसन, मुस्ताफिजुर रहमान।