फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: जिम्बाब्वे के एंडी पायक्रॉफ्ट ने हासिल की खास उपलब्धि, मैच रेफरी के रूप में 100 टेस्ट पूरे

Fri, 27 Dec 2024 05:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

68 साल के पायक्राफ्ट ने 1983 से 1992 के बीच जिम्बाब्वे के लिए तीन टेस्ट और 20 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। टेस्ट के अलावा मैच रेफरी के में उन्होंने 238 पुरुष वनडे और 174 टी 20 अंतरराष्ट्रीय और 21 महिला टी 20 अंतरराष्ट्रीय में दायित्व निभाया है।
विज्ञापन
एंडी पायक्रॉफ्ट - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी पायक्रॉफ्ट गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट के साथ मैच रेफरी के तौर पर 100 मैच पूरे करने वाले पुरुष टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथे अधिकारी बन गए। इस सूची में सबसे अनुभवी मैच रेफरी के रूप में श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी रंजन मदुगले 225 टेस्ट के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि न्यूजीलैंड के जेफ क्रो (125) दूसरे और इंग्लैंड के क्रिस ब्रॉड (123) तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


68 साल के पायक्रॉफ्ट ने 1983 से 1992 के बीच जिम्बाब्वे के लिए तीन टेस्ट और 20 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। टेस्ट के अलावा मैच रेफरी के में उन्होंने 238 पुरुष वनडे और 174 टी 20 अंतरराष्ट्रीय और 21 महिला टी 20 अंतरराष्ट्रीय में दायित्व निभाया है।

मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने छह विकेट पर 311 रन बनाए थे। शुक्रवार को टीम इससे आगे खेल रही है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहला टेस्ट टीम इंडिया ने पर्थ में 295 रन से जीता था। एडिलेड में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की। गाबा में तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें