फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'काफी धीमी गेंद फेंक रहे..', यशस्वी ने स्टार्क को किया स्लेज; गंभीर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Sat, 23 Nov 2024 02:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

स्टार्क ने ऑफ स्टंप के ठीक बाहर फुल लेंथ की गेंद फेंकी, जिससे यशस्वी ने ड्राइव कर बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया। स्टार्क यशस्वी को घूरने के बाद मुस्कुराए भी।
विज्ञापन
स्टार्क और यशस्वी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यशस्वी जायसवाल ने शनिवार 23 नवंबर को पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को स्लेज करने का फैसला किया। भारत की दूसरी पारी के दौरान 19वें ओवर में यशस्वी ने एक लॉफ्टेड शॉट पर चौका बटोरा। इस पर स्टार्क ने यशस्वी को घूर कर देखा। तो यशस्वी ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, दोनों के बोलने का लहजा हंसी मजाक वाला था।
विज्ञापन

यशस्वी का स्टार्क को मुंहतोड़ जवाब

स्टार्क ने ऑफ स्टंप के ठीक बाहर फुल लेंथ की गेंद फेंकी, जिससे यशस्वी ने ड्राइव कर बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया। स्टार्क यशस्वी को घूरने के बाद मुस्कुराए भी। अगली ही गेंद पर यशस्वी ने एक स्ट्रेट शॉट खेला और शानदार डिफेंस दिखाया। उन्होंने स्टार्क को एक स्पष्ट संदेश भेजा कि वह डरे हुए नहीं हैं। इसके बाद भी जब स्टार्क ने उन्हें घूरकर देखा तो यशस्वी ने कहा- आप मुझे बहुत धीमी गति से गेंद फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

स्टार्क ने हर्षित को भी किया था स्लेज

यह पहली बार नहीं था जब स्टार्क ने किसी भारतीय खिलाड़ी के साथ ऐसा किया हो। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान स्टार्क ने हर्षित राणा को भी स्लेज करने की कोशिश की थी। हालांकि, बात मजाक में निकल गया क्योंकि हर्षित और स्टार्क दोनों आईपीएल 2024 में एक ही टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे।

यशस्वी ने गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा
यशस्वी पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हुए थे। दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक जड़ा। यह टेस्ट करियर का नौवां अर्धशतक रहा। यशस्वी ने गौतम गंभीर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह अब टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में सबसे आगे हैं। मौजूदा भारतीय कोच ने 2008 में आठ मैचों में 70.67 की औसत से 1134 रन बनाए थे। इनमें छह अर्धशतक और तीन शतक शामिल हैं। यशस्वी के नाम फिलहाल 55.28 की औसत से 1161 से ज्यादा रन हैं। वह इस साल टेस्ट में जो रूट के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक टेस्ट रन

खिलाड़ी मैच रन औसत 50s 100s साल
यशस्वी जायसवाल 12 1156 55.04 7 2 2024
गौतम गंभीर 8 1134 70.87 6 3 2008
सौरव गांगुली 10 1106 61.44 4 3 2007
सौरव गांगुली 16 945 41.08 5 2 2002
सौरव गांगुली 11 848 56.53 3 3 1997
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें