फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: दिन के अंत तक डटे रहे केएल और यशस्वी, भारत को दिलाई 218 रन की बढ़त, विराट कोहली ने किया सलाम

Sat, 23 Nov 2024 04:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

शनिवार का खेल समाप्त होने के बाद विराट कोहली ने मैदान पर पहुंचकर दोनों को सलाम किया और उनकी तारीफ की। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विराट-यशस्वी-केएल - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया और भारत को 200 से ज्यादा रनों की बढ़त दिलाई। शनिवार का खेल समाप्त होने के बाद विराट कोहली ने मैदान पर पहुंचकर दोनों को सलाम किया और उनकी तारीफ की। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : X
ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। केएल राहुल ने फॉर्म में वापसी करते हुए चार चौकों की मदद से 62 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल ने 90 रनों की मजबूत पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद दोनों नाबाद लौटे। उनकी वापसी पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को उन्हें सलाम करते देखा गया। उन्होंने हवा में बल्ला लहराते हुए दोनों को सलाम किया और तालियां भी बजाईं।
विज्ञापन

केएल-यशस्वी - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 62 रन और यशस्वी जायसवाल 90 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 218 रन की हो चुकी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें