सिराज-हेड मैदान पर उलझे
सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को 310 रन के स्कोर पर सातवां झटका दिया। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हुए। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की बेहतरीन पारी खेली। हेड को आउट करने के बाद हालांकि सिराज अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आक्रामकता दिखाई जिस पर हेड ने भी पवेलियन लौटते समय सिराज से कुछ कहा। इस दौरान सिराज और हेड के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने मिली और माहौल कुछ सेकेंड के लिए गरमा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, एडिलेड में दर्शक ने हेड को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।