भारतीय टीम दिसंबर 2020 में एडिलेट टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों पर ढेर हो गई थी। यह टेस्ट में भारत का सबसे न्यूनतम स्कोर था। हालाांकि, टीम इंडिया ने इस मैच के बाद शानदार वापसी की और सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने सोशल मीडिया पर एक थ्रो-बैक वीडियो शेयर किया। उस वीडियो में 36 रन पर ऑलआउट होने की पारी के हाईलाइट्स थे।
आकाश चोपड़ा ने क्या लिखा?
वीडियो देखने पर आकाश चोपड़ा ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को ही ट्रोल कर दिया। उन्होंने कंगारूओं को सीरीज के नतीजे के बारे में याद दिया। आकाश ने पूछा, ''और स्कोर-लाइन क्या था?'' भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में इस बार कुछ दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे। विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अब देखना है कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।