फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Test: भारत में 'स्पिन चैलेंज' पर पैट कमिंस ने बताई अपनी ताकत, कहा- हमारे पास भी हैं कई विकल्प

Sat, 04 Feb 2023 08:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

भारत आने के बाद पैट कमिंस पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आए। उन्होंने इस दौरान भारतीय टीम को चुनौती भी दी। कमिंस ने कहा कि उनके पास भी टीम में अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जमीन पर मिलने वाली स्पिन चैलेंज को लेकर कहा कि उनके पास भी काफी विकल्प मौजूद हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला नौ फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। सीरीज की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच से 10 दिन पहले ही भारत पहुंच गई। उसने बेंगलुरु में अभ्यास भी किया।
विज्ञापन

भारत आने के बाद पैट कमिंस पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आए। उन्होंने इस दौरान भारतीय टीम को चुनौती भी दी। कमिंस ने कहा कि उनके पास भी टीम में अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं। अपनी रणनीति को लेकर कंगारू कप्तान ने कहा कि वह इसके बारे में नागपुर में ही बताएंगे। उनसे पूछा गया कि क्या वह दो स्पिनर के साथ उतरेंगे? इस पर कमिंस ने कहा, ''इस बारे में अभी मैं कुछ नहीं कह सकता।''

लियोन का साथ देने के लिए कई स्पिनर: कमिंस
उन्होंने आगे कहा, ''पहले टेस्ट में हमारी रणनीति कैसी होगी, यह परिस्थितियों पर निर्भर होगी। नागपुर पहुंच जाने के बाद इसके बारे में देखते हैं। हमारे लिए यह अच्छी बात है कि एश्टन एगर पिछली बार दौरे पर हमारे साथ हैं। स्वीपसन ने भी दो विदेशी दौरे किए हैं। हमारी टीम में अनुभव हैं। स्पिन विभाग में अनुभवी नाथन लियोन का साथ देने के लिए कई खिलाड़ी हैं। वहीं, ट्रेविस हेड अच्छी ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने में समर्थ हैं।''

तेज गेंदबाजी पर भी कमिंस ने दिया बयान
जहां स्पिन गेंदबाजी के बारे में काफी बातें हो रही हैं, वहीं कमिंस ने कहा कि किसी को हमारे डराने वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण के बारे में नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि कभी-कभी कुछ स्पिनरों के बारे में बात करते हुए आप भूल जाते हैं कि हमारे कई तेज गेंदबाज सभी परिस्थितियों में कितने अच्छे रहे हैं। यहां तक कि एससीजी (सिडनी) के कुछ विकेट पर तेज गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ नहीं है, लेकिन उन्होंने वहां भी शानदार प्रदर्शन किया है।''
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
मैच तारीख जगह समय
पहला टेस्ट 9-13 फरवरी नागपुर सुबह 9:30 बजे
दूसरा टेस्ट 17-21 फरवरी दिल्ली सुबह 9:30 बजे
तीसरा टेस्ट 1-5 मार्च धर्मशाला सुबह 9:30 बजे
चौथा टेस्ट 9-13 मार्च अहमदाबाद सुबह 9:30 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें