तीसरे और अंतिम सत्र में भले ही सर्वाधिक 126 रन रन बने हो, लेकिन टीम इंडिया ने इन 34 ओवर्स में तीन अहम विकेट भी खोए, ये तीनों झटके आखिरी 13 ओवर में गिरे। 89 ओवर में भारत का स्कोर: 233/6 रविचंद्रन अश्विन (15) और ऋधिमान साहा (9) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
हनुमा विहारी 16 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने। वह भी विकेट के सामने पकड़ाए। 84 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 207/6 ऋधिमान साहा (0) और रविचंद्रन अश्विन (0)
मुश्किल में टीम इंडिया। आठ रन के भीतर कप्तान के बाद उप कप्तान भी लौटे। मिचेल स्टार्क की तेज गेंद पर पूरी तरह चूके। जोरदार अपील पर अंपायर ने LBW आउट करार दिया। डीआरएस भी लिया, लेकिन वो भी गेंदबाज के पक्ष में ही गया। रहाणे ने 92 गेंदों में 42 रन बनाए। 81 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 196/5 हनुमा विहारी (7) और ऋधिमान साहा (0)
आखिरी सत्र में, पहले दिन का खेल खत्म होने से चंद ओवर पहले गिरे इस विकेट ने भारत को मुश्किल में डाल दिया। नए बल्लेबाज के रूप में हनुमा विहारी ने मोर्चा संभाला।
अजिंक्य रहाणे से महाचूक। अपने उपकप्तान की कॉल पर वह बिना गेंद की ओर देखे निकल पड़े, लेकिन खतरा भांपते ही रहाणे ने लौटाया। शतक की ओर बढ़ रहे विराट कोहली रन आउट। 74 रन पर पवेलियन लौटे।
73 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 166/3 विराट कोहली (67) और अजिंक्य रहाणे (27)
ट्रेविस हेड की जबरदस्त फिल्डिंग। मुस्तैद थे डायरेक्ट थ्रो, लेकिन रहाणे सकुशल अंदर पहुंच चुके थे
66 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 141/3 विराट कोहली (55) और अजिंक्य रहाणे (18)
63 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 136/3 विराट कोहली (54) और अजिंक्य रहाणे (15)
123 गेंदों में विपरित हालातों वाला अर्धशतक
तीसरी गेंद में उपकप्तान रहाणे ने तो पांचवीं बॉल पर कप्तान कोहली ने चौका मारा। 58 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 119/3 विराट कोहली (46) और अजिंक्य रहाणे (7)
107/3 से भारत आगे खेलना शुरू कर रहा है। इस सत्र में ऑस्ट्रेलिया दोनों में से किसी भी बल्लेबाज का विकेट चाहेगा, लेकिन भारत को दूधिया रोशनी के नीचे संभलकर रनगति बढ़ानी होगी।
55 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 107/3 विराट कोहली (39) और अजिंक्य रहाणे (2)
आगे बढ़कर खेलने की फिराक में पुजारा के बल्ले से गेंद पैड पर लगी और लेग गली में खड़े लाबुशेन ने कैच कर लिया। पुजारा पवेलियन की ओर चलना शुरू कर चुके थे, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट करार दिया तो रूक गए। फिर क्या था कंगारुओं ने रिव्यू लेने में कोई देरी नहीं की। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। 160 गेंदों में 43 रन की पारी खत्म हुई, उन्होंने दो चौक भी लगाए।
चेतेश्वर पुजारा 43 रन बनाकर आउट। लियोन ने 10वीं बार पुजारा को आउट किया। 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 100/3 विराट कोहली (34) और अजिंक्य रहाणे (0)
नाथन लायन को बैकफुट में कट मारने के बाद अगली ही गेंद में आगे बढ़कर पुजारा ने दो लगाातार चौके मारे हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर कैच का एक मौका भी बना था। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 97/2 चेतेश्वर पुजारा (40) और विराट कोहली (34)
पेसर्स की आग उगलती गेंदों के सामने यह जोड़ी अड़ी रही। पिच से स्पिन को भी मदद मिल रही थी। 163 गेंदों में दोनों ने मिलकर 40 रन जोड़े।
शॉर्ट पिच गेंदों से ऑस्ट्रेलियाई पेसर विराट को परेशान कर रहे थे। एक गेंद तो ग्लव्स में इतनी तेज लगी कि खून निकलने लगा, लेकिन इस चोट को कोहली ने चुनौती बनाया। स्टार्क की आखिरी गेंद पर चौका। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 77/2 चेतेश्वर पुजारा (28) और विराट कोहली (27)
ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज नाथन लियोन के नाम फिलहाल 390 विकेट दर्ज हैं।
गेंद जैसे-जैसे पुरानी हो रही है, वैसे-वैसे भारतीय बल्लेबाज मैच में वापसी भी कर रहे हैं। अब रनगति में भी तेजी आई है। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 71/2 चेतेश्वर पुजारा (28) और विराट कोहली (21)
विराट कोहली ने स्पिनर लियोन की गुड लैंथ बॉल पर चौका मारा। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 66/2 चेतेश्वर पुजारा (28) और विराट कोहली (16)
31 ओवर तक तीन पेसर्स ने ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली। अब पहली बार गेंद नाथन लियोन के पास। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 60/2 चेतेश्वर पुजारा (26) और विराट कोहली (12)
टीम इंडिया भले ही रन बना पा रही, लेकिन विकेट भी नहीं खोना चाहेगी। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 51/2 चेतेश्वर पुजारा (21) और विराट कोहली (8)
ऑस्ट्रेलिया दौरे में पुजारा का पहला शतक (खेलने वाली गेंदें), जिसमें 18 रन ही बनाए।
चेतेश्वर पुजारा को अपनी ताकत पर बने रहना होगा। एकाग्रता ही उनका हथियार है। कोहली भी अच्छी-खासी गेंदें खेल चुके हैं।
दूसरे सेशन में भारतीय टीम कोई विकेट खोना नहीं चाहेगी। भारत बेहद धीमा खेल रही है। साल 2006 के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहले सेशन में बना यह न्यूतनम स्कोर है। 14 साल बाद पहले इंग्लैंड ने मेलबर्न में ओपनिंग सेशन में 1 विकेट खोकर 36 रन बनाए थे। भारत का स्कोर 41/2 है।
पहले सेशन में मेजबान ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह हावी। भारत के दो विकेट गिरे और 25 ओवर में 41 रन ही बन पाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले भारत को दिन की दूसरी ही गेंद पर झटका लगा। तीसरे नंबर पर आए चेतेश्वर पुजारा ने पारी संभाली। मयंक (40 गेंद में 17 रन) भी उनका साथ दे रहे थे, लेकिन 19वें ओवर में वह भी आउट हो गए।
25 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 41/2 चेतेश्वर पुजारा (17) और विराट कोहली (5)
22 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 35/2 चेतेश्वर पुजारा (15) और विराट कोहली (2)
बेहतरीन लय में चल रहे शुभमन गिल पर आउट ऑफ फॉर्म पृथ्वी शॉ को तरजीह देना पहले ही बहस का विषय बना हुआ था। आज मैच की दूसरी ही गेंद पर वह बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड हो गए। दूसरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी कुछ खास नहीं कर पाए। 40 गेंद में 17 रन जरूर बनाए, लेकिन भारत को वह शुरुआत नहीं दिला पाए। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सलामी जोड़ी अक्सर संघर्ष करते नजर आती है। 2003-04 के दौरे में वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा के बीच 141 रन की साझेदारी से ज्यादा रन कोई भी जोड़ी पहले विकेट के लिए अबतक नहीं जोड़ पाई।
भारत की खराब हालत को सुधारने का जिम्मा अब विराट कोहली पर, अब उन्हें चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर साझेदारी करनी होगी।
मयंक अग्रवाल 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पैट कमिंस की ऑफ स्टंप के बाहर गुड लैंथ पर फेंकी गई गेंद का मयंक के पास कोई जवाब नहीं था। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 32/2 चेतेश्वर पुजारा (14) और विराट कोहली (0)
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 25/1 मयंक अग्रवाल (10) और चेतेश्वर पुजारा (14)
मयंक अग्रवाल ने जोश हेजलवुड के ओवर की आखिरी गेंद पर मिड ऑफ क्षेत्र में चौका लगाया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 21/1 मयंक अग्रवाल (10) और चेतेश्वर पुजारा (10)
मिचेल स्टार्क का खतरनाक पहला ओवर। चेतेश्वर पुजारा भी अपनी पहली बॉल पर स्लिप में बाल-बाल बचे। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर: 1/1 मयंक अग्रवाल (0) और चेतेश्वर पुजारा (1)
भारत का पहला विकेट गिरा। मैच की दूसरी ही गेंद में मिचेल स्टार्क ने कमाल दिखाया। बेहतरीन गेंद का शॉ के पास कोई जवाब नहीं, उनकी गिल्लियां बिखर गई।
नई गुलाबी गेंद का सामना करने के लिए पृथ्वी शॉ कितने तैयार? अभ्यास मैच में बल्ला बुरी तरह खामोश था। आईपीएल भी इस बल्लेबाज का अच्छा नहीं गया था।
दोनों देशों का राष्ट्रगान चल रहा है
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सलामी जोड़ी अक्सर संघर्ष करते नजर आती है। 2003-04 के दौरे में वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा के बीच 141 रन की साझेदारी से ज्यादा रन कोई भी जोड़ी पहले विकेट के लिए अबतक नहीं जोड़ पाई।
पिंक बॉल से विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी करेगा।