फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: पहले टी-20 के लिए टीम इंडिया का एलान, विकेटकीपर धोनी की कमी पूरी करेंगे ऋषभ पंत

Tue, 20 Nov 2018 03:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे तो रोहित के पास उपकप्तानी का जिम्मा होगा।

विज्ञापन


भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए 15 टी-20 मुकाबलों के इतिहास की बात करें तो यह पहला मौका होगा जब अंतिम-11 में एमएस धोनी नहीं होंगे। ऐसे में युवा ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग का मौका दिया जाएगा।

अन्य विकेटकीपर दिनेश कार्तिक बतौर बल्लेबाज टीम में लिए गए। वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 में टीम में शामिल बल्लेबाज मनीष पांडे और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अंतिम बारह में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


 



तेज गेंदबाज उमेश यादव और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इन खिलाड़ी को भी गाबा ब्रिसबेन में होने वाले पहले टी-20 में जगह नहीं मिल पाई।

ब्रिसबेन टी-20 के लिए 12 सदस्यीय टीम का एलान:
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें