फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: गावस्कर ने किया केएल राहुल का समर्थन, कहा- उन्हें ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने में समस्या नहीं होगी

Thu, 21 Nov 2024 11:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पितृत्व अवकाश पर हैं। इस स्थिति में यशस्वी जायसवाल के सलामी जोड़ीदार के रूप में रिजर्व सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन और अनुभवी राहुल में से किसी एक को उतारने का विकल्प है। फिलहाल टीम प्रबंधन राहुल के पक्ष में दिख रहा है।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। शुक्रवार को भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में खेलती दिखेगी। मुकाबले से पहले सुनील गावस्कर ने केएल राहुल पर चर्चा की। उन्होंने भरोसा जताया कि वह ऑस्ट्रेलिया की विकेटों पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ईश्वरन या राहुल में से किसे मिलेगा मौका?
दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पितृत्व अवकाश पर हैं। इस स्थिति में यशस्वी जायसवाल के सलामी जोड़ीदार के रूप में रिजर्व सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन और अनुभवी राहुल में से किसी एक को उतारने का विकल्प है। फिलहाल टीम प्रबंधन राहुल के पक्ष में दिख रहा है जो भारत के लिए पहले भी टेस्ट मैच में पारी का आगाज कर चुके हैं और पिछले साल सेंचुरियन में उन्होंने यादगार शतक जड़ा था। हालांकि 53 टेस्ट खेलने के बावजूद उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखी है।
विज्ञापन

दिग्गज ने की राहुल की तारीफ
गावस्कर ने सीरीज के पहले टेस्ट से पूर्व पीटीआई को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, केएल राहुल ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाजी करते हुए सबसे बेहतरीन शतकों में से एक बनाया था जिसे मैंने देखा है इसलिए यहां भी ऐसा करना उनके लिए कोई समस्या नहीं होगी। सभी बल्लेबाजों की तरह उन्हें भी शुरुआत में थोड़े भाग्य की जरूरत होगी और अगर उन्हें यह मिल जाता है तो वह टीम को ठोस शुरुआत दिला सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें