फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले भारत की तैयारियों को झटका, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए सरफराज खान, वीडियो

Thu, 14 Nov 2024 10:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

शुक्रवार को 'फॉक्स क्रिकेट' की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों को नेट्स पर अभ्यास करते दिखाया गया। इसमें सरफराज खान अपनी दाहिनी कोहनी को सहलाते दिखे। बताया गया कि नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए वह चोट का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सरफराज खान - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 नवंबर से पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम की तैयारियों को झटका लगा है। दरअसल, मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। नेट पर बल्लेबाजी करते समय उनकी कोहनी में चोट आई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

अभ्यास सत्र में चोटिल हुए सरफराज
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है। वाका स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों को अभ्यास करते देखा जा रहा है। इस बीच सरफराज खान के चोटिल होने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को 'फॉक्स क्रिकेट' की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों को नेट्स पर अभ्यास करते दिखाया गया। इसमें सरफराज खान अपनी दाहिनी कोहनी को सहलाते दिखे। बताया गया कि नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए वह चोट का शिकार हो गए।

कैसी है सरफराज की हालत?
वीडियो में सरफराज को नेट्स से लौटते समय अपनी कोहनी पकड़े देखा गया। इस दौरान वह कुछ असहज दिखे। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है। वह मामूली चोट का शिकार हुए थे, जिसके कारण एमआरआई कराने की जरूरत नहीं पड़ी।

हिटमैन के खेलने पर संशय
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में सरफराज खान पर्थ टेस्ट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि, हिटमैन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए अभी मुंबई में ही हैं। उनके शुरुआती दो टेस्ट मैचों में अनुपलब्ध रहने की संभावना है। इस स्थिति में जसप्रीत बुमराह कप्तानी संभालेंगे और उम्मीद है कि वह सरफराज को मौका देंगे। इस युवा बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम में जगह बनाई है और न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में अपना पहला टेस्ट शतक भी बनाया था।
विज्ञापन

सरफराज के लिए चुनौती बनेंगे कमिंस, हेजलवुड और स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ सरफराज के लिए यह एक अलग तरह की चुनौती होगी। इसके अलावा प्रतिभाशाली ध्रुव जुरेल भी एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद एकादश में जगह बनाने के दावेदार हैं। सरफराज ने फरवरी में टेस्ट डेब्यू के बाद छह मैच में 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं। बंगलूरू में शतक के अलावा सरफराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ अन्य पांच पारियों में संघर्ष करना पड़ा और वह केवल 21 रन ही बना सके। 27 वर्षीय बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचों पर पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें