फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: बाल-बाल बचे रोहित शर्मा, अंपायर की गलती से हो सकता था बड़ा नुकसान, पहले आउट दिया फिर पलटा फैसला

Sat, 07 Dec 2024 04:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

शनिवार को दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम के चार बल्लेबाज महज 86 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा स्टार्क का शिकार बनते-बनते रह गए।
विज्ञापन
रोहित-स्टार्क - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। शनिवार को दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम के चार बल्लेबाज महज 86 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा स्टार्क का शिकार बनते-बनते रह गए।
विज्ञापन

पहले आउट फिर नॉटआउट हुए रोहित शर्मा
दरअसल, यह घटना 18वें ओवर की है। मिचेल स्टार्क ने इस ओवर की तीसरी गेंद बाउंसर फेंकी, जिसपर रोहित ने आगे बढ़कर डिफेंड करने की कोशिश की। लेकिन गेंद सीधे उनके पैड पर जा लगी। अंपायर ने तुरंत उन्हें आउट करार दिया। वहीं, रोहित ने रिव्यू ले लिया। थर्ड अंपायर ने पाया कि स्टार्क ने ओवरस्टेप किया था, जिसके कारण इसे नो बॉल करार दिया गया और मैदान अंपायर को अपना फैसला पलटना पड़ा।

रोहित का निराशाजनक प्रदर्शन
हालांकि, रोहित इस जीवनदान का कुछ खास फायदा नहीं उठा पाए। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। वह 15 गेंदों में सिर्फ छह रन बना सके। इससे पहले भारत की पहली पारी में भी उनका बल्ला खामोश रहा था। 23 गेंदों में हिटमैन सिर्फ तीन रन बना सके थे। इस दौरान बोलैंड ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया था।
विज्ञापन

मैच का हाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेला जा रहा दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में खराब रही और टीम ने 128 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया से 29 रन पीछे है। स्टंप्स के समय ऋषभ पंत 28 रन और नीतीश रेड्डी 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें