फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: 'मैं फिर आ रहा हूं', ODI से संन्यास के कयास के बीच रोहित का बयान वायरल; साझा किया नेट्स का Video

Thu, 11 Sep 2025 11:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिटमैन ने सोशल मीडिया पर नेट्स का वीडियो साझा किया, जिसमें वह जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिख रहे हैं। बता दें कि, दाएं हाथ के बल्लेबाज अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : rohitsharma45-videograb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर वापसी के लिए बेताब हैं। गुरुवार को हिटमैन ने सोशल मीडिया पर नेट्स का वीडियो साझा किया, जिसमें वह जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिख रहे हैं। बता दें कि, दाएं हाथ के बल्लेबाज अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। उनके साथ विराट कोहली की भी मैदान पर वापसी होगी।
विज्ञापन


रोहित शर्मा - फोटो : Rohit sharma-instagram
'मैं आ रहा हूं'
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी के लिए रोहित शर्मा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हिटमैन के वनडे से संन्यास को लेकर दावा किया गया था, जिन्हें अब रोहित ने खारिज कर दिया है। उन्होंने जो वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है, इसमें उन्हें कहते सुना गया, 'मैं फिर से आ रहा हूं। यहां मुझे अच्छा लग रहा है।' बता दें कि, भारतीय वनडे टीम के मौजूदा कप्तान ने  इस साल टेस्ट क्रिकेट और 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 4,301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 212 का हाईएस्ट स्कोर शामिल है। अब उनका पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर है। उनकी वापसी का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते आए थे नजर
रोहित की वापसी अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से हो सकती है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब अपने नाम किया था। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 76 रन बनाए थे। रोहित को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें