फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: आज चलेगा रोहित-कोहली का बल्ला? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ICC टूर्नामेंट में दोनों के आंकड़े डराने वाले

Tue, 04 Mar 2025 09:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

इन दोनों का बल्ला चला तो ऑस्ट्रेलियाई टीम की बैंड बज सकती है। हालांकि, 19 नवंबर 2023 का वो दिन कौन भूल सकता है, जब वनडे विश्व कप के फाइनल में दोनों बड़ा स्कोर करने में कामयाब नहीं हो सके थे और टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोपहर ढाई बजे से दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम 2011 के बाद आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में कभी कंगारुओं को नहीं हरा पाई है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी के सामने मुश्किल चुनौती होगी। इस मैच में खुद कप्तान रोहित और दिग्गज विराट कोहली भारतीय टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे।
विज्ञापन


इन दोनों का बल्ला चला तो ऑस्ट्रेलियाई टीम की बैंड बज सकती है। हालांकि, 19 नवंबर 2023 का वो दिन कौन भूल सकता है, जब वनडे विश्व कप के फाइनल में दोनों बड़ा स्कोर करने में कामयाब नहीं हो सके थे और टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम अगर उस हार का बदला लेना चाहती है तो रो-को का बल्ला चलना होगा। हम आपको आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया से अब तक खेले गए मैचों में दोनों के आंकड़े बता रहे हैं...

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने लगाए तीन अर्धशतक
रोहित ने आईसीसी के व्हाइट बॉल टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार 2007 टी20 विश्व कप में खेला था। तब उन्होंने पांच गेंद में नाबाद आठ रन की पारी खेली थी। इसके बाद वह कंगारुओं के खिलाफ आईसीसी लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में 10 बार खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 10 पारियों में 41.87 की औसत और 124.53 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं। हालांकि, इसमें एक भी शतक नहीं है। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक जरूर लगाए हैं। एक बार वह शून्य पर भी आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन का है, जो उन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप में बनाए थे। 2010 टी20 विश्व कप में रोहित ब्रिजटाउन में नाबाद 79 रन और 2019 वनडे विश्व कप में ओवल में 57 रन बना चुके हैं। 2023 वनडे विश्व कप में रोहित ने 47 रन की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी के सीमित ओवरों
के टूर्नामेंट में रोहित का प्रदर्शन
रन स्ट्राइक
रेट
कैसे आउट
हुए
मैदान साल
8* 160.00 नॉट आउट डरबन 2007
79* 171.73 नॉट आउट ब्रिजटाउन 2010
1 50.00 बोल्ड कोलंबो (RPS) 2012
5 166.66 कैच मीरपुर 2014
34 70.83 बोल्ड सिडनी 2015
12 70.58 बोल्ड मोहाली 2016
57 81.42 कैच द ओवल 2019
0 0.00 एल.बी.डब्ल्यू चेन्नई 2023
47 151.61 कैच अहमदाबाद 2023
92 224.39 बोल्ड ग्रोस आइलट 2024

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉकआउट मैचों में रोहित के आंकड़े
आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट के नॉकआउट में रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन बार खेल चुके हैं। इनमें 2007 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल, 2015 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल और 2023 वनडे विश्व कप फाइनल शामिल है। इस तीन मैचों में उन्होंने नाबाद आठ, 34 रन और 47 रन की पारियां खेली हैं, यानी कुल मिलाकर तीन पारियों में 44.50 की औसत से 89 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट
के नॉकआउट में रोहित की पारियां
रन स्ट्राइक रेट कैसे आउट
हुए
मैदान साल
8* 160.00 नॉट आउट डरबन 2007
34 70.83 बोल्ड सिडनी 2015
47 151.61 कैच अहमदाबाद 2023

 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने लगाए चार अर्धशतक
वहीं, बात करें विराट कोहली की तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार व्हाइट बॉल टूर्नामेंट में 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। हालांकि, उस मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। पहली बार वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करने 2011 में उतरे। तब उन्होंने 38 गेंद में 24 रन की पारी खेली थी। अब तक कोहली आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में कंगारुओं के खिलाफ नौ पारियां खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 45.75 की औसत और 93.12 के स्ट्राइक रेट से 366 रन बनाए हैं। इनमें चार अर्धशतक शामिल है। टी20 विश्व कप 2024 में कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खाता नहीं खोल सके थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी के सीमित ओवरों
के टूर्नामेंट में विराट का प्रदर्शन
रन स्ट्राइक
रेट
कैसे आउट
हुए
मैदान साल
बैटिंग
नहीं
- - सेनचुरियन 2009
24 72.72 कैच अहमदाबाद 2011
15 115.38 कैच कोलंबो 2012
23 104.54 कैच मीरपुर 2014
1 7.69 कैच सिडनी 2015
82* 160.78 नॉट आउट मोहाली 2016
82 106.49 कैच द ओवल 2019
85 73.27 कैच चेन्नई 2023
54 85.71 बोल्ड अहमदाबाद 2023
0 0.00 कैच ग्रोस आइलट 2024

विराट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी नॉकआउट में प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में विराट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 85 रन का है, जो उन्होंने अक्तूबर 2023 में चेन्नई में बनाए थे। इसके अलावा 2016 टी20 विश्व कप में मोहाली में कोहली ने कंगारुओं के खिलाफ नाबाद 82 रन की और 2019 वनडे विश्व कप में ओवल में भी 82 रन की पारी खेली थी। 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में कोहली ने 54 रन बनाए थे। आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का बल्ला कुछ खास नहीं चला है। उन्होंने तीन पारियों में 26.33 की औसत से 79 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट
के नॉकआउट में विराट की पारियां
रन कैसे आउट
हुए
मैदान साल
24 कैच अहमदाबाद 2011
1 कैच सिडनी 2015
54 बोल्ड अहमदाबाद 2023

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें