फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ये नहीं देखा तो क्या देखा...ऋषभ पंत ने खेला रिवर्स स्कूप शॉट, मैदान पर मौजूद हर कोई रह गया हैरान

Sat, 07 Dec 2024 06:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

बोलैंड ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप पर डाली थी। पंत पहले ही तय कर चुके थे कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने अपने बल्ले का रुख बदला और शानदार शॉट खेल डाला। पंत के रिवर्स स्कूप शॉट को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस के दूसरे दिन (शनिवार) भी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीयों पर भारी रही। ट्रेविस हेड की शतकीय पारी की बदौलत टीम ने 337 रन बनाए और 157 रनों की बढ़त हासिल की। जवाब में भारत ने दूसरी पारी में  पांच विकेट पर 128 रन बना लिए और अभी 29 रन पीछे है। इस मुकाबले से जुड़े तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, इन्हीं में से एक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का है।
विज्ञापन

पंत ने बनाया बोलैंड को निशाना
दूसरी पारी में पांचवें नंबर पर उतरे ऋषभ पंत एक बार फिर आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने मैदान पर आते ही ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को निशाना बनाया। इस दौरान पंत ने एक ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। 

पंत का चौंकाने वाला करिश्मा
बोलैंड ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप पर डाली थी। पंत पहले ही तय कर चुके थे कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने अपने बल्ले का रुख बदला और शानदार शॉट खेल डाला। पंत के रिवर्स स्कूप शॉट को देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस गेंद पर चौका आया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कमेंटटेटर्स के भी छूटे पसीने
पंत के इस शॉट को देखकर कमेंट्री बॉक्स में बैठे मैथ्यू हेडन हेडन भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि पुराने खिलाड़ी इस बारे में क्या कहेंगे। वहीं, हिंदी कमेंट्री बॉक्स में मौजूद हरभजन सिंह पंत का शॉट देखकर अंचभित हो गए और उनके पास अपने अनुभव को साझा करने के लिए शब्द ही नहीं बचे।
विज्ञापन

मैच का हाल
भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में खराब रही और टीम ने 128 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया से 29 रन पीछे है। स्टंप्स के समय ऋषभ पंत 28 रन और नीतीश रेड्डी 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें