भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर पर भड़का ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार
जडेजा ने भारत के पहले अभ्यास सत्र के बाद प्रेस को संबोधित किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस अच्छे से हुई और जडेजा फिर वापस लौट गए। उसी समय एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार गुस्सा करने लगा और उसका आरोप था कि जडेजा ने अंग्रेजी में उसके सवाल का जवाब नहीं दिया। भारत के मीडिया मैनेजर ने यह समझाने का प्रयास किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्य रूप से भारतीय मीडिया के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार इस स्पष्टीकरण को स्वीकार करने को तैयार नहीं दिखे। रिपोर्टर को भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर पर भड़कते हुए देखा गया, जिससे मामला और बिगड़ गया।