फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: मुरलीधरन-वॉर्न समेत इन आठ गेंदबाजों से बेहतर है अश्विन का स्ट्राइक रेट, देखें 2011 से उनके आंकड़े

Tue, 21 Feb 2023 07:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खासतौर पर अश्विन से डरने की जरूरत है, क्योंकि उनके आंकड़े साल दर साल और बेहतर होते जा रहे हैं। अब तक सिर्फ 13 वर्षों के अंतरराष्ट्रीय करियर में वह 90 टेस्ट में 463 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला एक मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम चोट की समस्या से जूझ रही है। डेविड वॉर्नर और जोश हेजलवुड समेत स्टार खिलाड़ी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं, कुछ और खिलाड़ी अनफिट बताए जा रहे हैं। अगले दो टेस्ट में पिच स्पिन की मददगार रह सकती है। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के आगे ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइन अप फिर ढह सकती है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को अश्विन से डरने की जरूरत

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खासतौर पर अश्विन से डरने की जरूरत है, क्योंकि उनके आंकड़े साल दर साल और बेहतर होते जा रहे हैं। अब तक सिर्फ 13 वर्षों के अंतरराष्ट्रीय करियर में वह 90 टेस्ट में 463 विकेट ले चुके हैं। इनमें 31 बार पारी में पांच विकेट भी शामिल है। सबसे ज्यादा विकेट के मामले में अश्विन नौवें स्थान पर हैं। भारतीय गेंदबाजों में वह अनिल कुंबले (619 विकेट) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, सबसे ज्यादा पारी में पांच विकेट लेने के मामले में अश्विन सातवें स्थान पर हैं। 

अश्विन का बॉलिंग स्ट्राइक रेट शानदार

अश्विन फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और पिछले चार टेस्ट में 21 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ ही वह 172 रन भी बना चुके हैं। इसमें एक अर्धशतक और एक 40+ का स्कोर शामिल है। अश्विन के जादू का पता आप इसी बात से कर सकते हैं कि टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष नौ गेंदबाजों में से उनका बॉलिंग स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है। टेस्ट में बॉलिंग स्ट्राइक उसे कहते हैं कि गेंदबाज कितनी गेंद के अंतराल पर विकेट लेता है।

अश्विन का बॉलिंग स्ट्राइक रेट 51.7 का है, यानी औसतन टेस्ट में वह हर 51.7 गेंद पर एक विकेट लेते हैं। इस मामले में वह श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न समेत आठ गेंदबाजों से बेहतर हैं। मुरलीधरन का बॉलिंग स्ट्राइक रेट 55.0 का है, जबकि वॉर्न का स्ट्राइक रेट 57.4 का है। शीर्ष नौ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से चार गेंदबाज एक्टिव हैं यानी अभी क्रिकेट खेल रहे हैं। इनमें जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, नाथन लियोन और अश्विन शामिल हैं।
 
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष नौ गेंदबाज और उनका बॉलिंग स्ट्राइक रेट
गेंदबाज विकेट पारी में
5 विकेट
स्ट्राइक
रेट
मुथैया मुरलीधरन 800 67 55.0
शेन वॉर्न 708 37 57.4
जेम्स एंडरसन 682 32 55.8
अनिल कुंबले 619 35 65.9
स्टुअर्ट ब्रॉड 571 19 56.3
ग्लेन मैक्ग्रा 563 29 51.9
कर्टनी वॉल्श 519 22 57.8
नाथन लियोन 468 22 64.7
रविचंद्रन अश्विन 463 31 51.7

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन 20 टेस्ट में 103 विकेट ले चुके हैं। उनके द्वारा किसी भी देश के खिलाफ यह सबसे ज्यादा है। इनमें से 64 विकेट अश्विन ने अपने देश में लिए हैं। अपने देश में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अश्विन हर 49.8 गेंद पर विकेट निकालते हैं। इस मामले में अश्विन से बेहतर सिर्फ जडेजा हैं, जिनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर बॉलिंग स्ट्राइक रेट 43.0 है। इंदौर में अश्विन कभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेले हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि अश्विन वहां कंगारू बल्लेबाजों को कैसे परेशान करते हैं। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा दो टेस्ट में अश्विन 14 विकेट ले चुके हैं।

सभी देशों के खिलाफ टेस्ट में अश्विन का प्रदर्शन
खिलाफ मैच विकेट पारी में
5 विकेट
अफगानिस्तान 1 5 0
ऑस्ट्रेलिया 20 103 6
बांग्लादेश 6 23 1
इंग्लैंड 19 88 6
न्यूजीलैंड 9 66 6
दक्षिण अफ्रीका 13 56 5
श्रीलंका 11 62 3
वेस्टइंडीज 11 60 4
विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन - फोटो : अमर उजाला
अश्विन ने टेस्ट में 2011 में डेब्यू किया था। तब से वह लगातार नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं और नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। 2011 में डेब्यू वाले साल अश्विन ने 26 विकेट झटके थे। इनमें दो फाइव विकेट हॉल थे। अश्विन के लिए सबसे बेहतर साल 2015 और 2016 रहा है। 2015 में अश्विन ने 62 विकेट और 2016 में 72 विकेट झटके थे। 2015 में अश्विन ने सात बार पारी में पांच विकेट और 2016 में आठ बार पारी में पांच विकेट लिए थे। उनके करियर में सिर्फ चार ही साल ऐसे गुजरे हैं जब वह एक भी फाइव विकेट हॉल नहीं ले पाए। उनके साथ ऐसा 2014, 2018, 2020 और 2022 में हुआ था। 2014 में अश्विन ने 10 विकेट, 2018 में 38 विकेट, 2020 में 13 विकेट और 2022 में 20 विकेट झटके थे।

साल दर साल टेस्ट में अश्विन का बॉलिंग स्ट्राइक रेट
साल मैच विकेट स्ट्राइक
रेट
2011 4 26 51.00
2012 8 37 71.86
2013 7 41 52.00
2014 4 10 84.70
2015 9 62 36.45
2016 12 72 48.72
2017 11 56 59.36
2018 10 38 60.95
2019 5 20 52.00
2020 3 13 52.69
2021 9 54 43.02
2022 6 20 57.70
2023* 2 14 27.79
नोट: (*) यानी साल जारी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें