फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

IND vs AUS: बल्लेबाजों को शून्य पर आउट करने में माहिर हैं अश्विन, ऐसे 68 शिकार किए, कुंबले के रिकॉर्ड पर नजर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Feb 2023 05:39 PM IST

सार

ऑस्ट्रेलिया के लिए अगले दो टेस्ट में सबसे बड़ा खतरा भारतीय स्पिनर्स रहने वाले हैं। पिछले दोनों टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की स्पिन तिकड़ी को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज खेलने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : अमर उजाला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला एक मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। अगर भारत अगला टेस्ट जीतने में कामयाब होता है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम की जगह लगभग पक्की हो जाएगी। वहीं, सीरीज 4-0 से जीतने पर ऑस्ट्रेलिया पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। 
 
विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन - फोटो : अमर उजाला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला एक मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। अगर भारत अगला टेस्ट जीतने में कामयाब होता है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम की जगह लगभग पक्की हो जाएगी। वहीं, सीरीज 4-0 से जीतने पर ऑस्ट्रेलिया पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। 
 

भारतीय स्पिनर्स ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा

रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया के लिए अगले दो टेस्ट में सबसे बड़ा खतरा भारतीय स्पिनर्स रहने वाले हैं। पिछले दोनों टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की स्पिन तिकड़ी को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज खेलने में नाकाम रहे हैं। खासतौर पर अश्विन के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज खास तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए कंगारुओं ने प्रैक्टिस सेशन के लिए उनकी जैसी बॉलिंग एक्शन वाला एक गेंदबाज भी चुना था। हालांकि, इसके बावजूद वह अश्विन को खेलने में कामयाब नहीं हो सके। 

बल्लेबाजों को शून्य पर आउट करने में माहिर अश्विन

जेम्स एंडरसन और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और पिछले चार टेस्ट में 21 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ ही वह 172 रन भी बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा दो टेस्ट में अश्विन 14 विकेट ले चुके हैं। इनमें एक फाइव विकेट हॉल भी है। अश्विन किसी भी परिस्थिति में विकेट निकालने में माहिर हैं। कोई नया बल्लेबाज जब पिच पर आता है तो कप्तान रोहित अश्विन की तरफ ही रुख करते हैं। अश्विन किसी बल्लेबाज को खाता खोले बिना पवेलियन भेजने में भी माहिर हैं। उन्होंने टेस्ट में 68 बार बल्लेबाजों को शून्य के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।

मुरलीधरन और वॉर्न शीर्ष पर



टेस्ट में सबसे ज्यादा बार खाता खोले बिना किसी बल्लेबाज को पवेलियन भेजने वाले स्पिनरों के मामले में अश्विन तीसरे स्थान पर हैं। दुनिया के महानतम स्पिनरों में शुमार श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों ने 102-102 बार बल्लेबाजों को खाता भी नहीं खोलने दिया। वहीं, भारत के पूर्व महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले 77 शिकार के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अश्विन तीसरे और हरभजन सिंह 58 शिकार के साथ चौथे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन 53 शिकार के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

अश्विन और लियोन ही मौजूदा समय में क्रिकेट खेल रहे

शीर्ष पांच में सिर्फ अश्विन और लियोन ही ऐसे गेंदबाज हैं जो मौजूदा समय में क्रिकेट खेल रहे हैं। अश्विन अगर कुछ साल और टेस्ट खेलते हैं तो मुरलीधरन और वॉर्न को पीछे छोड़ सकते हैं।  कुंबले के रिकॉर्ड से तो अश्विन बस नौ शिकार पीछे हैं। वहीं लियोन अश्विन से काफी पीछे हैं। दोनों के कुल विकेट की बात की जाए तो टेस्ट में अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय करियर में वह 90 टेस्ट में 463 विकेट ले चुके हैं। इनमें 31 बार पारी में पांच विकेट भी शामिल है। सबसे ज्यादा विकेट के मामले में अश्विन नौवें स्थान पर हैं। भारतीय गेंदबाजों में वह अनिल कुंबले (619 विकेट) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, लियोन ने 468 विकेट लिए हैं और वह अश्विन से ठीक ऊपर आठवें स्थान पर हैं। 
 
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष नौ गेंदबाज और उनका बॉलिंग स्ट्राइक रेट
गेंदबाज विकेट पारी में
5 विकेट
स्ट्राइक
रेट
मुथैया मुरलीधरन 800 67 55.0
शेन वॉर्न 708 37 57.4
जेम्स एंडरसन 682 32 55.8
अनिल कुंबले 619 35 65.9
स्टुअर्ट ब्रॉड 571 19 56.3
ग्लेन मैक्ग्रा 563 29 51.9
कर्टनी वॉल्श 519 22 57.8
नाथन लियोन 468 22 64.7
रविचंद्रन अश्विन 463 31 51.7

अश्विन और लियोन मौजूदा स्पिनरों में सबसे घातक

अश्विन और नाथन लियोन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन 20 टेस्ट में 103 विकेट ले चुके हैं। उनके द्वारा किसी भी देश के खिलाफ यह सबसे ज्यादा है। उनके द्वारा किसी भी देश के खिलाफ यह सबसे ज्यादा है। इनमें से 64 विकेट अश्विन ने अपने देश में लिए हैं। अपने देश में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अश्विन हर 49.8 गेंद पर विकेट निकालते हैं। इस मामले में अश्विन से बेहतर सिर्फ जडेजा हैं, जिनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर बॉलिंग स्ट्राइक रेट 43.0 है। इंदौर में अश्विन कभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेले हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि अश्विन वहां कंगारू बल्लेबाजों को कैसे परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next