फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के मुरीद हुए रवि शास्त्री, तारीफ करते हुए बोले- उसे रोक पाना मुश्किल

Sat, 21 Dec 2024 08:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

भारतीय दिग्गज का मानना है कि जिस लय में हेड हैं, उसमें उन्हें रोकना मुश्किल है। शास्त्री ने कहा, वह लेंथ अच्छी तरह पकड़ लेता है। यह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। और उनके पास ऑफसाइड के लिए शानदार शॉट होते हैं। इसलिए उन्हें रोकना मुश्किल है।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है। दोनों टीमें इस सीरीज का चौथा मुकाबला खेलने के लिए 26 दिसंबर को एक बार फिर आमने-सामने उतरेंगी। मेलबर्न में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

शास्त्री ने बांधे हेड की तारीफों के पुल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री का मानना है कि शॉर्ट बॉल को जल्दी परखने की क्षमता ने ट्रेविस हेड को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में शानदार सफलता दिलाई है। इस सीरीज की पहली पारी में 11 रन पर आउट होने के बाद हेड ने शानदार वापसी की और अगली तीन पारियों में 89, 140 और 152 रन बनाए। शास्त्री ने कहा- मुझे लगता है कि वह (हेड) बहुत स्मार्ट है। मैंने उन्हें तीन साल पहले देखा था लेकिन अब लगता है कि उनमें काफी सुधार हुआ है। विशेष रूप से वह जिस तरह शॉर्ट बॉल को खेलते हैं। वह इसे छोड़ने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कई बार इसे अच्छी तरह छोड़ना भी सीख लिया है।

'उन्हें रोकना मुश्किल है'
पूर्व भारतीय कोच ने कहा कि गेंद की लाइन और लेंथ को जल्दी से परखने की क्षमता हेड को सही स्ट्रोक खेलने का समय देती है। शास्त्री ने कहा, ऐसा नहीं है कि हमेशा शॉर्ट गेंद पर बड़ा शॉट लगाना होता है। वह या तो इसे छोड़ने या बड़े शॉट लगाने के लिए तैयार रहते हैं। और अगर गेंद मिडिल या ऑफ स्टंप है, तो वह इसे स्क्वायर के सामने भी मारते हैं। 

भारतीय दिग्गज का मानना है कि जिस लय में हेड हैं, उसमें उन्हें रोकना मुश्किल है। शास्त्री ने कहा, वह लेंथ अच्छी तरह पकड़ लेता है। यह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। और उनके पास ऑफसाइड के लिए शानदार शॉट होते हैं। इसलिए उन्हें रोकना मुश्किल है। और वह अपनी जिंदगी की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं।

'वह बेहतरीन फॉर्म में हैं'
जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के लगभग हर बल्लेबाज को परेशान किया है लेकिन हेड इसके अपवाद रहे हैं जिन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजों का बिना किसी परेशानी का सामना किया है। शास्त्री ने कहा, हम सभी जानते थे कि वह खतरनाक है। लेकिन जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उसने जो पहला शॉट खेला, फ्रंट फुट से वह कवर ड्राइव शानदार था। इससे मुझे लगा कि यह खिलाड़ी अपनी बेहतरीन फॉर्म में है। 
विज्ञापन

चौथे टेस्ट में खेलेंगे हेड?
तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन 17 रन की पारी के दौरान विकेटों के बीच दौड़ते हुए हेड परेशानी में दिखे। वह भारत की दूसरी पारी के दौरान फील्डिंग के लिए भी नहीं आए थे जिससे उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, तीसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद हेड ने खुद इन अफवाहों को खारिज किया था। उन्होंने कहा- मैं अपनी बल्लेबाजी से बहुत खुश हूं। थोड़ी सी सूजन है लेकिन अगले मैच तक ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें