फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nathan Lyon: एशियाई मैदानों पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज बने लियोन, तोड़ा वॉर्न का रिकॉर्ड

Wed, 01 Mar 2023 04:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में उन्होंने चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत को अपना शिकार बनाया। दूसरे और तीसरे मुकाबले के पहली पारी में लियोन ने ही पुजारा को आउट किया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों के जाल में फंस गई। पहली पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद ही खराब रही और पूरी टीम महज 109 रनों पर सिमट गई। नागपुर और दिल्ली में खेले गए मुकाबलों में मिली हार से सबक लेकर स्पिनर नाथन लियोन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 
विज्ञापन

नाथन लियोन एशिया के मैदानों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गैर एशियाई गेंदबाज बन चुके हैं। उन्होंने अब तक एशियाई मैदानों पर कुल 129 विकेट लेकर अपने ही हमवतन और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न के 127 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा। उनके अलावा न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी (98), दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन (92) और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (82) ने ऐसा किया है। 

भारत के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में अब तक लियोन ने 10 विकेट ले चुके हैं। अपने पूरे करियर में टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में लियोन ने 25 मैचों की 45 पारियों में 3.10 की इकॉनमी रेट से 105 विकेट चटकाए हैं। नाथन लियोन ने अब तक जितने भी देशों के खिलाफ टेस्ट में गेंदबाजी की है, उनमें सबसे ज्यादा विकेट उन्हें भारत के खिलाफ ही मिला है।

भारतीय सरजमीं पर 10 मैचों में उनके नाम 3.33 की इकॉनमी रेट से 45 विकेट दर्ज है। इंदौर में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में उन्होंने चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत को अपना शिकार बनाया। दूसरे और तीसरे मुकाबले के पहली पारी में लियोन ने ही पुजारा को आउट किया।
विज्ञापन

इसी के साथ पुजारा को आउट करने के मामले में लियोन संयुक्त रूप से नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के रिकॉर्ड की बराबरी की। एंडरसन और लियोन ने पुजारा को 12-12 बार आउट किया है। लियोन के बाद ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस (सात बार) और जोश हेजेलवुड (छह बार) का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें