ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने के भारत के फैसले से हैरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आशंका जताई है कि मैच अभ्यास के बिना भारतीय टीम ‘प्रतिस्पर्धी मानसिकता’ के साथ कैसे खेलेगी।
भारत ने पर्थ में 22 नवंबर से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टीम के खिलाफ कोई मैच नहीं खेलने का फैसला किया है जबकि पिछले दो दौरों पर ऐसा नहीं हुआ था। वॉन ने 'फॉक्स स्पोटर्स' से कहा, 'मुझे समझ में नहीं आ रहा कि भारत जैसी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर खेलने से पहले ‘इंट्रा स्क्वाड’ (आपस में मुकाबला) मैच ही क्यो खेलना चाहती है।'
उन्होंने कहा, 'ऐसे में प्रतिस्पर्धी मानसिकता के साथ कैसे उतरेंगे। यह समय ही बताएगा।' भारत ने अपनी ‘ए ’ टीम के साथ तीन दिवसीय ‘इंट्रा स्क्वाड’ मैच भी नहीं खेलने का फैसला किया है। वे पर्थ में वाका की मुख्य पिच पर अभ्यास पर फोकस कर रहे हैं। भारतीय टीम प्रबंधन का मानना है कि वाका की मुख्य पिच पर उछाल पर्थ स्टेडियम की पिच तैसा है और इस पर अभ्यास करने से शीर्षक्रम के बल्लेबाजों को फायदा होगा।
वॉन ने कहा, 'मैं हैरान हूं कि यह भारतीय टीम एक भी अभ्यास मैच नहीं खेलना चाहती। वाका की विच मुख्य पिच के जैसी है जिस पर समान उछाल है।' ऑस्ट्रेलिया ने भी पिछले साल भारत और इंग्लैंड के टेस्ट दौरों पर अभ्यास मैच नहीं खेले थे।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।
पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का कार्यक्रम
| मैच |
तारीख |
स्थान |
| पहला टेस्ट |
22-26 नवंबर |
पर्थ |
| दूसरा टेस्ट |
6-10 दिसंबर |
एडिलेड |
| तीसरा टेस्ट |
14-18 दिसंबर |
ब्रिस्बेन |
| चौथा टेस्ट |
26-30 दिसंबर |
मेलबर्न |
| पांचवां टेस्ट |
3-7 जनवरी |
सिडनी |