फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'यह सिर्फ जीत नहीं, जवाब है', पर्थ में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर झूम उठे प्रशंसक

Mon, 25 Nov 2024 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर फैंस टीम इंडिया की सराहना कर रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग ने तो कप्तान बुमराह, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सिराज और नीतीश की तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी से भारत ने सोमवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 295 रन से हराकर इस देश में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के 534 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया बुमराह (42 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (51 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने 58.4 ओवर में 238 रन पर ढेर हो गया। बुमराह और सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष और मध्य क्रम को ध्वस्त किया जिसके बाद वाशिंगटन सुंदर (48 रन पर दो विकेट), नीतीश रेड्डी (21 रन पर दो विकेट) और हर्षित राणा (69 रन पर एक विकेट) ने निचले क्रम को समेटा। राणा और रेड्डी इस मैच में डेब्यू कर रहे थे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर फैंस टीम इंडिया की सराहना कर रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग ने तो कप्तान बुमराह, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सिराज और नीतीश की तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा- ये सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि एक जवाब है। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में जो डर पैदा किया है, उन्होंने शानदार नेतृत्व किया। सिराज से उन्हें अच्छा समर्थन मिला। यशस्वी जयसवाल ने नए मानक स्थापित किया है और वास्तव में यादगार पारी खेली और किंग कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस आ गए। एक ऐसी जीत जो हम सभी को बहुत गौरवान्वित महसूस कराती है।'













विज्ञापन

स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में जीता भारत
ध्यान देने वाली बात यह है कि टीम इंडिया में न तो रोहित शर्मा थे, न ही शुभमन गिल, न ही रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन और न ही मोहम्मद शमी थे। इसके बावजूद टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2021 में गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने के बाद भारत ने अब पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ा है। इस टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में चार टेस्ट खेले थे और सभी जीते थे। पांचवें में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच पर्थ के वाका स्टेडियम में खेले जाते थे। हालांकि, 2018 से ऑप्टस स्टेडियम में मैच खेले जाने लगे। पर्थ (वाका, 2008), एडिलेड (2008), गाबा (2021) और अब पर्थ (ऑप्टस)...भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐतिहासिक मैच जीते हैं।

भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी जीत
खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की तुलना में कम अनुभव वाली टीम इंडिया ने कंगारुओं को चौंकाया है। पर्थ की उछाल और गति वाली पिच पर मेजबान को डरा कर रखना शानदार बात रही। भारत का यह ऑस्ट्रेलिया में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत भी है। 295 रन से यह मुकाबला जीतने से पहले भारत ने मेलबर्न में 1977 में 222 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2018 में भारत ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 से क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय टीम की यह वापसी खास है। जसप्रीत बुमराह ने असाधारण कप्तानी की और फ्रंट से टीम को लीड किया। जब मुश्किल में पड़े, उन्होंने विकेट निकालकर दिया। पहली पारी में बुमराह ने पांच विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट एडिलेड में छह दिसंबर से खेला जाएगा। यह बतौर कप्तान बुमराह का दूसरा टेस्ट था। इससे पहले 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में उन्हें हार मिली थी। बतौर कप्तान यह उनकी पहली टेस्ट जीत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें