फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: हर्षित पहले आठ वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय; सिडनी में गेंदबाजों का दिखा दम

Sat, 25 Oct 2025 01:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में अपने दमदार प्रदर्शन की मदद से हर्षित दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। हर्षित ने भारत के लिए पहले आठ वनडे मैचों में 16 विकेट लिए हैं और उन्होंने इस मामले में रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
हर्षित राणा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का दम दिखा। हर्षित राणा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम विशाल स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। अपनी दमदार गेंदबाजी की मदद से हर्षित ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है और वह शुरुआती आठ वनडे मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे मुकाबले में भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी 46.4 ओवर में 236 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने अर्धशतक लगाया और सबसे ज्यादा 56 रन बनाए।
विज्ञापन

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। भारत को पहली सफलता सिराज ने दिलाई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी थोड़ी लड़खड़ा गई। हालांकि, रेनशॉ और एलेक्स कैरी के बीच चौथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई जिसे हर्षित राणा ने एलेक्स कैरी को आउट कर तोड़ा। इसके बाद रेनशॉ भी अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पिछले दो मैच की तुलना में इस मुकाबले में भारत का गेंदबाजी आक्रमण बेहतर नजर आया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी
ऑस्ट्रेलिया के लिए रेनशॉ के अलावा मार्श ने 41, मैथ्यू शॉर्ट ने 30, ट्रेविस हेड ने 29, एलेक्स कैरी ने 24, कूपर कोनोली ने 23, नाथन एलिस ने 16, मिचेल स्टार्क ने 2 और मिचेल ओवन ने 1 रन बनाए। एडम जांपा दो रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जोश हेजलवुड खाता भी नहीं खोल सके। भारत की ओर से हर्षित के चार विकेट के अलावा वाशिंगटन सुंदर को दो सफलता मिली, जबकि सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। 

दिग्गजों की सूची में शामिल हुए हर्षित
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में अपने दमदार प्रदर्शन की मदद से हर्षित दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। हर्षित ने भारत के लिए पहले आठ वनडे मैचों में 16 विकेट लिए हैं और उन्होंने इस मामले में रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली है। भारत के लिए पहले आठ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अजीत अगरकर और प्रसिद्ध कृष्णा के नाम है। इन दोनों गेंदबाजों ने इस दौरान 19 विकेट लिए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने अपने पहले आठ वनडे मैचों में 17 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई
ऑस्ट्रेलिया इस मैच में अच्छी शुरुआत को बरकरार नहीं रख सका। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 183 रन था, लेकिन यहां से भारतीय गेंदबाजों का दम दिखा और टीम ने कंगारूओं की पारी लड़खड़ा दी। ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी छह विकेट महज 53 रन के स्कोर पर गंवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें