फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने जीती बधिर टी20 त्रिकोणीय सीरीज

Sun, 09 Mar 2025 01:48 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के कुलदीप सिंह ने फाइनल में पांच विकेट लिए जिसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इसके अलावा उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शनिवार को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर बधिर टी20 त्रिकोणीय सीरीज जीत ली। इस टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) ने किया था जिसमें दक्षिण अफ्रीका भाग लेने वाली तीसरी टीम थी। भारत के कुलदीप सिंह ने फाइनल में पांच विकेट लिए जिसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इसके अलावा उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। भारत के ही अभिषेक सिंह को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। टूर्नामेंट के लिए भारतीय बधिर क्रिकेट टीम का नेतृत्व वीरेंद्र सिंह ने किया। आईडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, ‘इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की ऊर्जा से पता चलता है कि विश्व में बधिर खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देना कितना जरूरी है। इस त्रिकोणीय सीरीज के प्रति दिलचस्पी से बधिर क्रिकेट का भविष्य उज्जवल नजर आता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें