फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने रचा इतिहास, टेस्ट में 400+ का लक्ष्य हासिल करने वाली पहली 'ए' टीम बनी

Fri, 26 Sep 2025 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भारत की जीत के हीरो रहे केएल राहुल और साई सुदर्शन। राहुल ने शानदार 176* रनों की नाबाद पारी खेली और अंत तक क्रीज पर डटे रहे। वहीं, साई सुदर्शन ने 172 गेंदों में 100 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए (लखनऊ में खेला गया अनाधिकृत टेस्ट) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-ए ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। यह पहला मौका है जब किसी 'ए' टेस्ट टीम ने 400 से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। 412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन दिखाया और 91.3 ओवर में 413/5 बनाकर मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत-ए टीम ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली।
विज्ञापन

राहुल और सुदर्शन की शतकीय पारियां बनी जीत की नींव
भारत की जीत के हीरो रहे केएल राहुल और साई सुदर्शन। राहुल ने शानदार 176* रनों की नाबाद पारी खेली और अंत तक क्रीज पर डटे रहे। उनकी पारी में 16 चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं, साई सुदर्शन ने 172 गेंदों में 100 रन की पारी खेली, जिसने टीम को मजबूती दी। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।

अन्य योगदान और निचला क्रम
कप्तान ध्रुव जुरेल (56) और नीतीश कुमार रेड्डी (नाबाद 16 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया। एन जगदीशन (36), देवदत्त पडिक्कल (5) और मानव सुथार (5) ने हालांकि जल्दी विकेट गंवाए, लेकिन टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर की मजबूत बल्लेबाजी ने लक्ष्य को आसान बना दिया। यह जीत इसलिए खास है क्योंकि 'ए' टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले किसी भी टीम ने 400+ रन का सफलतापूर्वक पीछा नहीं किया था। इस जीत से भारतीय क्रिकेट के बेंच स्ट्रेंथ का अंदाजा भी मिलता है।

ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया ए ने अपनी पहली पारी में 420 रन बनाए थे। इनमें सैम कोंस्टास के 49 रन, कप्तान मैकस्वीनी के 74 रन और जैक एडवर्ड्स के 88 रन शामिल हैं। इसके अलावा टॉड मर्फी ने 76 रन बनाए। भारत की ओर से मानव सुथार ने पांच विकेट लिए, जबकि गुरून बराड़ को तीन विकेट मिले। जवाब में भारत ए की पहली पारी 194 रन पर समाप्त हुई। साई सुदर्शन ने 75 रन बनाए। इसके अलावा एन जगदीशन ने 38 रन बनाए। आयुष बदोनी ने 21 रन बनाए और प्रसिद्ध कृष्णा 16 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से थ्रोंटन ने चार विकेट लिए, जबकि मर्फी को दो विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया-ए को पहली पारी में 226 रन की बढ़त हासिल थी।

ऑस्ट्रेलिया-ए की दूसरी पारी
ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत से फॉलोऑन नहीं खिलाया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ए की टीम 185 रन बना सकी। कप्तान मैकस्वीनी ने 85 रन बनाए। इसके अलावा फिलिप ने 50 रन की पारी खेली। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि सिराज और यश ठाकुर को दो-दो विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया-ए की कुल बढ़त 411 रन की हुई और भारत को 412 रन का लक्ष्य मिला, जिसे राहुल और सुदर्शन ने शानदार पारी खेल हासिल करवा दिया।
विज्ञापन

सुदर्शन और राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ स्क्वॉड में
राहुल और सुदर्शन, दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ दो अक्तूबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। इसके अलावा पडिक्कल भी हैं, लेकिन उनका फॉर्म खराब रहा। पडिक्कल को करुण नायर की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें