फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: केएल राहुल को लेकर दो दिग्गजों में तीखी बहस, सोशल मीडिया पर भिड़े वेंकटेश प्रसाद और आकाश चोपड़ा

Sun, 19 Feb 2023 07:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज की तीन पारियों में 20, 17 और एक रन बनाए हैं। ऐसा लग रहा था कि अंतिम दो टेस्ट के लिए उन्हें नहीं चुना जाएगा, लेकिन राहुल को फिर से मौका दिया गया है।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल अपने खराब प्रदर्शन के कारण आलोचकों के निशाने पर हैं। वह पिछली बार 10 पारियों में अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज की तीन पारियों में 20, 17 और एक रन बनाए हैं। ऐसा लग रहा था कि अंतिम दो टेस्ट के लिए उन्हें नहीं चुना जाएगा, लेकिन राहुल को फिर से मौका दिया गया है। उनका चयन तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए टीम में हुआ है। साथ ही वनडे में भी उनकी वापसी हुई। राहुल के खराब फॉर्म को देखकर किसी को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें चुना जाएगा। उन्हें लेकर तो भारत के दो पूर्व खिलाड़ी भी आपस में भिड़ गए हैं।
विज्ञापन

वेंकटेश प्रसाद ने 11 फरवरी को पहली बार केएल राहुल के फॉर्म को लेकर ट्वीट किए थे। तब उन्होंने टीम इंडिया पर राहुल को लेकर पक्षपात के आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्होंने 18 फरवरी को फिर से राहुल को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''और खराब फॉर्म जारी है। एक ऐसे खिलाड़ी के साथ बने रहना जो खराब फॉर्म में है, टीम प्रबंधन की कमजोरी को दिखाता है। भारत के लिए शीर्ष क्रम में पिछले 20 सालों में किसी भी क्रम के बल्लेबाज ने इतने कम औसत से इतने सारे टेस्ट मैच नहीं खेले हैं।''

इसके बाद वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, ''प्रतिभाशाली बल्लेबाजों को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल रही है। शिखर का टेस्ट औसत 40 से ज्यादा है। मयंक का औसत 41 से ज्यादा है। उनके दो दोहरे शतक भी हैं। शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। और सरफराज का कभी न खत्म होने वाला इंतजार। कई घरेलू प्रदर्शनों को लगातार नजरअंदाज किया गया है।

शिवसुंदर दास और सदगोपन रमेश भी हुए थे बाहर
वेंकटेश ने आगे लिखा, ''उनका (राहुल) टीम में चुना न्याय के प्रति विश्वास को हिला देता है। शिवसुंदर दास में काफी संभावनाएं थीं। ऐसा ही सदगोपन रमेश के साथ था। दोनों के औसत 38 से ज्यादा के थे, लेकिन 23 टेस्ट से आगे नहीं खेल पाए। राहुल को लगातार चुनना भारत में बल्लेबाजी प्रतिभा की कमी का दिखाता है जो सच नहीं है। पिछले पांच वर्षों में 47 पारियों में उनका औसत 27 से नीचे है।''

इसके बाद उन्होंने लिखा, ''मेरे अनुसार वह (राहुल) मौजूदा समय में भारत के मौजूदा 10 बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से नहीं हैं, लेकिन उसे लगातार मौके दिए जा रहे हैं। कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों ने मैन ऑफ द मैच प्रदर्शन किया और अगले मैच में बाहर हो गए। केएल राहुल किसी भी तरह से लंबी रेस का घोड़ा नहीं हैं।''

आकाश चोपड़ा ने लिया वेंकटेश प्रसाद का नाम
वेंकटेश प्रसाद के लगातार ट्वीट के बाद आकाश चोपड़ा ने यूट्यूब चैनल पर राहुल के फॉर्म को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि आउट होते ही राहुल ट्विटर पर ट्रेंड हो जाते हैं। सभी अपनी राय दे रहे हैं। उनकी आलोचना करना चाहते हैं। आकाश ने इसके बाद वेंकटेश प्रसाद का नाम लिया। उन्होंने कहा , वेंकटेश प्रसाद के ट्वीट ने आग में घी काम किया है। वह एक पूर्व खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें मैच के दौरान खिलाड़ियों की आलोचना नहीं करनी चाहिए। जब एक पारी बची हो तो ऐसा नहीं करना चाहिए। मैच के बाद आपको इस बारे में बात करनी चाहिए और अपनी राय रखनी चाहिए।''

इसके बाद आकाश ने वेंकटेश प्रसाद के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ''वेंकी भाई, टेस्ट मैच चल रहा है। कम से कम दोनों पारियों के खत्म होने का इंतजार तो कर लिजिए। हम सभी एक ही टीम यानी टीम इंडिया से हैं। मैं आपको अपने विचारों को वापस लेने के लिए नहीं कह रहा हूं, लेकिन समय बेहतर हो सकता है। आखिर यह खेल कुल मिलकर 'टाइमिंग' का ही है।''

वेंकटेश प्रसाद ने दिया आकाश चोपड़ा को जवाब
आकाश चोपड़ा के ट्वीट करने के बाद वेंकटेश प्रसाद जवाब देने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने लिखा, ''ईमानदारी से कहूं तो कोई फर्क नहीं पड़ता, आकाश। मेरे अनुसार यह उचित आलोचना है, चाहे वह दूसरी पारी में अर्धशतक ही क्यों न बना लें। मैच के बीच या मैच के बाद यहां अप्रासंगिक है। यूट्यूब पर आपके प्यारे वीडियो के लिए शुभकामनाएं, मैं उसका आनंद लेता हूं।''

विज्ञापन

राहुल से नहीं है मेरी निजी दुश्मनी: वेंकटेश
वेंकटेश प्रसाद ने इसके बाद फिर से राहुल को लेकर ट्वीट किए। इस बार उन्होंने आकाश चोपड़ा का नाम लिए बगैर उन्हें जवाब दिया।



वेंकटेश ने लिखा, ''कुछ लोग सोच रहे हैं कि केएल राहुल से मेरी कुछ निजी दुश्मनी है। वास्तव में ऐसा नहीं है। मैं उनके अच्छे फॉर्म में लौटने की कामना करता हूं और इस तरह की फॉर्म में खेलने से उनका आत्मविश्वास कभी नहीं बढ़ने वाला था। अब जबकि घरेलू सीजन समाप्त हो गया है तो उन्हें इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट खेलनी चाहिए। वहां से वह फॉर्म हासिल कर सकते हैं। पुजारा ने भी ऐसा किया था। लेकिन क्या उनके लिए आईपीएल को छोड़ना संभव होगा।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें