फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'उनके पास निश्चित रूप से स्किल है', आकाश दीप का मुरीद हुआ यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, जानें क्या कहा

Mon, 16 Dec 2024 07:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

स्मिथ ने गाबा में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आकाश ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, विशेषकर पहले स्पैल में।''
विज्ञापन
आकाश दीप - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप भले ही तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन यहां विकेट लेने में नाकाम रहे हों लेकिन गेंद से बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करने की उनकी क्षमता की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने तारीफ की। स्मिथ ने रविवार को अपना 33वां टेस्ट शतक बनाया और चौथे विकेट के लिए ट्रेविस हेड (152) के साथ 241 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह (5/72) के चुनौतीपूर्ण स्पैल और आकाश दीप की धारदार गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष भी किया।
विज्ञापन

स्मिथ ने गाबा में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आकाश ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, विशेषकर पहले स्पैल में। वह काफी मूवमेंट के साथ गेंद को घुमा रहे थे। उन्होंने वास्तव में अच्छी लेंथ से गेंदबाजी की। वह एक अच्छे गेंदबाज हैं। यह पहली बार था जब मैंने उनका सामना किया। निश्चित रूप से उनमें कुछ कौशल है।’’

स्मिथ ने कहा, ‘‘जब दूसरी नई गेंद आई तो जसप्रीत आया और उसने वह किया जो हम जानते हैं कि जसप्रीत कर सकता है। वहां दो विकेट खोना दुर्भाग्यपूर्ण था। लेकिन हम इस समय काफी मजबूत स्थिति में हैं।’’ स्मिथ ने 101 रन की पारी खेलकर 18 महीने के शतक के सूखे को समाप्त किया। उन्होंने हेड के साथ मैदान पर अपनी बातचीत के बारे में भी बात की जिन्होंने 160 गेंद में 152 रन बनाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेविस की बल्लेबाजी देखने के लिए मेरे पास एक शानदार सीट थी। ट्रेविस लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जिस तरह से वह शुरू से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने में सक्षम था, वह काफी अविश्वसनीय है।’’ स्मिथ ने कहा, ‘‘वह इस समय एक विशेष खिलाड़ी है। वह बहुत अच्छा खेल रहा है और हमारी टीम की बहुत मदद कर रहा है और जब भी वह खेलने के लिए मैदान पर जाता है, गेंदबाजों पर दबाव डालता है। यह फिर से देखना अच्छा लगा।’’ मैदान पर अपनी बातचीत के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हम वहां एक-दूसरे से अधिक कुछ नहीं कहते। वह बस कहता है, ‘अपना काम करो’। मैं कहता हूं, ‘अपना काम करो’, और हम आगे बढ़ जाते हैं।’’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें