फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'वो पांचवें या छठे नंबर पर नहीं आएंगे', हरभजन सिंह ने बताया रोहित शर्मा किस स्थान पर होंगे कारगर

Mon, 02 Dec 2024 10:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरभजन ने कहा, मुझे नहीं लगता कि रोहित पांचवें या छठे नंबर पर आएंगे। वह यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेंगे और राहुल तीसरे नंबर पर आएंगे
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा छह दिसंबर से खेले जाने वाले एडिलेड टेस्ट में वापसी करेंगे। वह पहले टेस्ट में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की थी और दूसरी पारी में 201 रन की साझेदारी निभाकर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब जब हिटमैन दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे तो वह किस स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। कुछ क्रिकेट पंडितों का मानना है कि रोहित को पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। हालांकि, पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि रोहित पारी का आगाज या तीसरे नंबर पर बल्लेबाज करना चाहेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

भज्जी ने दी यह सलाह
हरभजन ने कहा, मुझे नहीं लगता कि रोहित पांचवें या छठे नंबर पर आएंगे। वह यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेंगे और राहुल तीसरे नंबर पर आएंगे या फिर वह तीसरे नंबर से बाद में बल्लेबाजी नहीं करेंगे। रोहित के लिए बल्लेबाजी में छठा क्रम टीम के हित में नहीं होगा। बल्लेबाजी क्रम में आपके शीर्ष चार खिलाड़ी चार स्तंभ होने चाहिए और रोहित जैसे किसी खिलाड़ी के शीर्ष पर होने से टीम को और मजबूती मिलेगी।

अभ्यास मैच में खामोश रहा रोहित का बल्ला
ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में केएल राहुल ही यशस्वी के साथ ओपनिंग के लिए उतरे थे। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी हुई थी। इस मुकाबले में हिटमैन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और तीन रन बनाकर लौट गए। अभ्यास मैच में उनका बल्ला खामोश रहा। माना जा रहा है कि छह दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया इसी लाइनअप के साथ उतर सकती है।
विज्ञापन

फॉर्म में करनी होगी वापसी
अब हिटमैन पर फॉर्म में वापसी का दबाव होगा। हाल ही में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में रोहित का बल्ला खामोश रहा था। कीवियों के खिलाफ उन्होंने छह पारियों में सिर्फ 91 रन बनाए, जिसमें एक बार वह शून्य पर भी आउट हुए। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ चार पारियों में वह सिर्फ 42 रन बना सके। अब एडिलेड टेस्ट में फैंस को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें