फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

IND vs AUS: अहमदाबाद में नौ रन बनाते ही खास उपलब्धि हासिल करेंगे पुजारा, सचिन-द्रविड़ के क्लब में होंगे शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 07 Mar 2023 09:49 AM IST

सार

पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 23 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान 42 पारियों में उन्होंने 1991 रन बनाए हैं। उनका औसत 51.05 का रहा है। पुजारा ने पांच शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में अभी 2-1 से आगे है। उसकी नजर अंतिम मैच को जीतकर सीरीज को 3-1 से जीतने पर होगी। इस मुकाबले में भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में अभी 2-1 से आगे है। उसकी नजर अंतिम मैच को जीतकर सीरीज को 3-1 से जीतने पर होगी। इस मुकाबले में भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं।

पुजारा ने इस सीरीज में अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने तीन टेस्ट की पांच पारियों में क्रमश: सात, शून्य, नाबाद 31, एक और 59 रन बनाए हैं। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 23 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान 42 पारियों में उन्होंने 1991 रन बनाए हैं। उनका औसत 51.05 का रहा है। पुजारा ने पांच शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। अगर वह अहमदाबाद टेस्ट में नौ रन और बना लेते हैं तो उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो हजार रन पूरे हो जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तेंदुलकर हैं नंबर-1
पुजारा अगर दो हजार रन पूरे कर लेते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ के क्लब में शामिल हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए अब तक द्रविड़, लक्ष्मण और तेंदुलकर ने ही दो हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज तेंदुलकर ही हैं। उन्होंने 39 टेस्ट में 55 की औसत से 3630 रन बनाए हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने 29 टेस्ट में 54.36 की औसत से 2555 रन बनाए हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन उच्चतम रन औसत शतक अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर 39 3630 241* 55.00 11 16
रिकी पोंटिंग 29 2555 257 54.36 8 12
वीवीएस लक्ष्मण 29 2434 281 49.67 6 12
राहुल द्रविड़ 32 2143 233 39.68 2 13
माइकल क्लार्क 22 2049 329* 53.92 7 6
चेतेश्वर पुजारा 23 1991 204 51.05 5 11

भारत को अंतिम टेस्ट में चाहिए जीत
टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। उसने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। उसके बाद दिल्ली टेस्ट को उसने छह विकेट से अपने नाम कर लिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंदौर में वापसी की। उसने तीसरे टेस्ट को नौ विकेट से जीतकर सीरीज में वापसी की। भारत के लिए चौथा टेस्ट जीतना काफी जरूरी है। अगर उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो इस टेस्ट को जीतना होगा। अगर टीम इंडिया यह मैच हारती है तो फिर उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के हार की दुआ करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next