फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: फॉलोऑन बचाने के लिए बुमराह-आकाश का संघर्ष, अब तक नौ ओवर खेल चुके, भारत ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे

Tue, 17 Dec 2024 02:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

India vs Australia (IND vs AUS) 3rd Test Day 4: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी जारी है। टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 252 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की बहादुरी भरी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने फॉलोऑन बचा लिया है। दोनों नाबाद हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और केएल राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। आकाश 27 और बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 10वें विकेट के लिए अब तक 54 गेंद में 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। यानी दोनों अब तक नौ ओवर बल्लेबाजी कर चुके हैं। इस दौरान इन दोनों ने मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लियोन जैसे गेंदबाजों का डट कर सामना किया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 193 रन पीछे है। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 246 रन बनाने थे।
विज्ञापन


जैसे ही आकाश ने चौका लगाकर फॉलोऑन बचाया। ड्रेसिंग रूम में मौजूद रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर जोश में अपनी कुर्सी से कूद पड़े। तीनों ने एकदूसरे को हाई फाइव दिया। जब आकाश और बुमराह वापस ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे तो तीनों ने स्टैडिंग ओवेशन दिया। साथ ही फैंस ने भी दोनों को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। आकाश ने फॉलोऑन बचाने के बाद एक जोरदार छक्का भी जड़ा। अब एक दिन का खेल बचा है। यह टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।

राहुल और जडेजा - फोटो : BCCI
भारत की पहली पारी
भारत ने मंगलवार को चार विकेट पर 51 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, जल्द ही रोहित शर्मा के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा। रोहित 10 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने। इसके बाद राहुल ने जडेजा के साथ 67 रन की साझेदारी निभाई। राहुल शतक से चूक गए और 139 गेंद में आठ चौके की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। 

इसके बाद नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई। नीतीश 16 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं, सिराज एक रन बना सके। वहीं, दूसरे छोर पर मौजूद जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। वह नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें कमिंस ने मार्श के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 123 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली।

इसके बाद बुमराह और आकाश ने हिम्मत दिखाई और भारत को फॉलोऑन खेलने से बचा लिया। दोनों ऑस्ट्रेलिया की लीड को और कम करने की कोशिश करेंगे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान कमिंस ने अब तक चार विकेट लिए हैं। वहीं, मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। जोश हेजलवुड और नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले सोमवार को यशस्वी चार रन, गिल एक रन, विराट तीन रन और पंत नौ रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

स्मिथ और हेड - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए। हेड ने टेस्ट करियर का नौवां और स्मिथ ने 33वां शतक जड़ा। स्मिथ 190 गेंद पर 12 चौके की मदद से 101 रन और हेड 160 गेंद पर 18 चौके की मदद से 152 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा (21) और नाथन मैकस्वीनी (9) को आउट कर शुरुआती दो झटके दिए। इसके बाद नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (12) को पवेलियन भेजा था। हालांकि, इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी निभाई। मिचेल मार्श पांच रन और कप्तान पैट कमिंस 20 रन बनाकर आउट हुए।

कमिंस ने सातवें विकेट के लिए कैरी के साथ 58 रन की साझेदारी निभाई थी। एलेक्स कैरी ने अर्धशतक जमाया। मिचेल स्टार्क को बुमराह ने तो नाथन लियोन को सिराज ने आउट किया। वहीं, आकाश दीप ने कैरी को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला विकेट लिया। स्टार्क ने 18 तो लियोन ने दो रन बनाए। कैरी ने 88 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। बुमराह ने छह विकेट झटके। वहीं, सिराज को दो विकेट मिले। आकाश दीप और नीतीश को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें