फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: मेलबर्न में टूटा 87 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत-ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट को देखने आए इतने दर्शक

Mon, 30 Dec 2024 09:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

पुराने रिकॉर्ड को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिद्वंद्विता ने तोड़ दिया है और बता दिया है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट में टक्कर एशेज से भी ज्यादा दिलचस्प है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इस बॉक्सिंग डे टेस्ट को देखने के लिए पहले दिन ही 88 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट ने 87 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह टेस्ट मेलबर्न में अब तक खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा दर्शकों वाला मैच बन गया है। इस टेस्ट मैच को देखने के लिए पांचवें दिन तक 3,73,691 दर्शक स्टेडियम पहुंचे। इससे पहले मेलबर्न में किसी एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों के स्टेडियम में पहुंचने का रिकॉर्ड 1937 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच का था।
विज्ञापन


1937 एशेज टेस्ट का रिकॉर्ड टूटा
तब उस टेस्ट में छह दिन में 3,50,534 दर्शक मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। उस मैच में डॉन ब्रैडमैन ने 270 रन की पारी खेली थी। कंगारुओं ने वह मैच 365 रन से अपने नाम किया था। हालांकि, इस रिकॉर्ड को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिद्वंद्विता ने तोड़ दिया है और बता दिया है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट में टक्कर एशेज से भी ज्यादा दिलचस्प है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इस बॉक्सिंग डे टेस्ट को देखने के लिए पहले दिन ही करीब 88 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे।

इस साल 12वां टेस्ट पांचवें दिन गया

लियोन और बोलैंड - फोटो : cricket.com.au twitter
दर्शकों को निराश नहीं होना पड़ा क्योंकि यह मैच पांचवें दिन तक गया है। मौजूदा समय में ऐसा कम ही होता है जब कोई टेस्ट पांचवें दिन तक जाता है। इस सीरीज में भी यह पहली बार है जब पांचों दिन खेल हुआ हो और टेस्ट पांचवें दिन गया हो। इस साल कुल 54 टेस्ट खेले गए हैं और यह 12वीं बार है जब कोई मैच पांचवें दिन गया हो। इतना ही नहीं, इस टेस्ट ने एक और रिकॉर्ड बनाया। यह टेस्ट इस साल खेले गए टेस्ट मैचों में ओवर और गेंद के मामले में सबसे लंबा टेस्ट मैच है। इस टेस्ट में अब तक 2200 से ज्यादा गेंदें फेंकी गईं, जो कि इस साल किसी भी अन्य टेस्ट मैचों से ज्यादा हैं। 

पांचवें दिन लंच के बाद मेलबर्न में दर्शकों की संख्या 60 हजार के पार

रोहित और विराट आउट हो चुके - फोटो : Twitter
पांचवें दिन लंच तक करीब 52 हजार दर्शकों की उपस्थिति का मतलब था कि 1937 एशेज के दौरान 350,534 दर्शकों का पिछला रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुका था। पांचवें दिन लंच के बाद यह संख्या 70 हजार के आंकड़े को पार कर गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इसकी पुष्टि की है और उन्होंने स्टेडियम में लगी बड़ी स्क्रीन पर भी इसकी जानकारी दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी इस उपलब्धि से काफी खुश है और उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्रतिद्वंद्विता को सबसे बड़ा बताया है।

किस दिन कितने दर्शक मैच देखने पहुंचे

मेलबर्न में दर्शक - फोटो : Twitter
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मेलबर्न टेस्ट 1999 में ईडन गार्डन्स में भारत-पाकिस्तान टेस्ट के बाद अब तक का दूसरा सबसे अधिक दर्शकों वाला मैच बन गया है। तब उस मैच को देखने पांच दिन में कुल मिलाकर 4,65,000 लोग आए थे। भारत-ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन 87,242 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। दूसरे दिन यह आंकड़ा 85,147 दर्शकों का था और तीसरे दिन भी 83,073 फैंस स्टेडियम पहुंचे। रविवार को मैच के चौथे दिन यह संख्या 43,867 दर्शकों की थी।
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जताई खुशी

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
सोमवार को इस टेस्ट के पांचवें दिन सभी टिकटों की कीमत 10 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर थी। क्रिकेट.कॉम.एयू ने मेलबर्न क्रिकेट क्लब के बॉस स्टुअर्ट फॉक्स के हवाले से कहा, 'मैंने किसी क्रिकेट मैच में इस तरह के आंकड़े नहीं देखे हैं। मुझे लगता है कि स्टेडियम में सिर्फ जोश से भरे लगो थे। पहले दिन हमारे सभी स्टाफ ने बस यही कहा कि दर्शक बेहद खुश थे। मैंने सोचा था कि टेलर स्विफ्ट के ही कॉन्सर्ट में इतने लोग पहुंच सकते हैं, लेकिन यहां तो कुछ और ही मामला है। इस आंकड़े को पीछे करना मुश्किल होगा। मैं आपको इसको लेकर आश्वस्त कर सकता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें