फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: क्या होता है बॉक्सिंग डे टेस्ट और कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड? आंकड़े जानकर उड़ जाएगी नींद

Sun, 22 Dec 2024 04:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

भारत का बॉक्सिंग डे टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले पांच बॉक्सिंग डे टेस्ट के नतीजों पर नडर डालें तो भारत का पलड़ा भारी है।
विज्ञापन
बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। शुरुआती तीन मुकाबलों के बाद फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब दोनों टीमें चौथे टेस्ट में एक बार फिर आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

क्या है बॉक्सिंग डे टेस्ट?
एमसीजी में खेले जाने वाले इस मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट के नाम से भी जाना जा रहा है। इसके पीछे कई कारण हैं। दरअसल, क्रिसमस (25 दिसंबर) के अगले दिन को कई देशों में बॉक्सिंग डे के नाम से जाना जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, चर्च में क्रिसमस के दिन एक बॉक्स रखा जाता है। इस बॉक्स में गरीबों के लिए तोहफे रखे जाते हैं। क्रिसमस के अगले दिन बॉक्स को खोलकर गरीबों में सामान बांट दिया जाता है। यही कारण है कि इसे बॉक्सिंग डे भी कहते हैं। क्रिकेट में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत 1892 में मेलबर्न में खेले गए शेफील्ड शील्ड मैच से हुई थी।

पिछले पांच बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत का प्रदर्शन
क्रिसमस के अगले दिन भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यही कारण है कि मेलबर्न में खेले जाने वाले इस मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट भी कहा जा रहा है। भारत का बॉक्सिंग डे टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले पांच बॉक्सिंग डे टेस्ट के नतीजों पर नडर डालें तो भारत का पलड़ा भारी है। 2014, 2018 और 2020 में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया (बॉक्सिंग डे टेस्ट) से हुआ। 2018 में भारत 137 रन से जीता जबकि 2020 में भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, 2021 और 2023 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला गया। भारतीय टीम को दोनों में जीत मिली।
विज्ञापन

एमसीजी में भारत का पलड़ा भारी
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में भारत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी है। पिछले 10 वर्षों में टेस्ट में यह ग्राउंड भारत के लिए अजेय किला बना हुआ है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर 2014 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल तीन मुकाबले खेले हैं और उसे दो में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। वहीं, पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम पिछले 10 वर्षों में एमसीजी पर भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी है। यह आंकड़े भारत के लिए राहत देने वाले हैं क्योंकि टीम की नजरें बढ़त हासिल करने पर टिकी हुई हैं। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस मैदान पर भारत ने कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें उन्हें चार मौकों पर जीत और आठ बार हार का सामना करना पड़ा है जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें