फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: टीम इंडिया के डग आउट में पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कोहली ने स्मिथ-मर्फी को दिखाया बैट, PHOTO

Fri, 10 Feb 2023 09:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

ख्वाजा और स्मिथ विराट से बातचीत करते दिखाई दिए। इस दौरान विराट ने दोनों को अपना बल्ला भी दिखाया और तीनों के बीच बल्ले को लेकर और काफी देर बातचीत हुई।
विज्ञापन
मैच के दौरान बातचीत करते कोहली और स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 321 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 177 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारतीय टीम ने अब तक 144 रन की बढ़त हासिल कर ली है। 
विज्ञापन

दूसरे दिन मैच के दौरान एक गजब नजारा देखने को मिला, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, मैच में दूसरे दिन लंच ब्रेक के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर थे। दोनों लंच में जब वापस डग आउट में पहुंचे तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी उनके पीछे भारतीय डग आउट में पहुंच गए। स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और टोड मर्फी इन खिलाड़ियों में शामिल थे।

इसके बाद ख्वाजा और स्मिथ विराट से बातचीत करते दिखाई दिए। इस दौरान विराट ने दोनों को अपना बल्ला भी दिखाया और तीनों के बीच बल्ले को लेकर और काफी देर बातचीत हुई। फिर विराट अंदर चले गए। हालांकि, मैच में विराट का बल्ला नहीं चला और लंच के बाद वह सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें डेब्यूटेंट मर्फी ने आउट किया। विराट टेस्ट में 37 पारियों से शतक नहीं लगा पाए हैं।
विज्ञापन

कोहली के अलावा केएल राहुल (20), चेतेश्व पुजारा (7), रविचंद्रन अश्विन (23), सूर्यकुमार यादव (8) और श्रीकर भरत (8) का भी बल्ला नहीं चला। कप्तान रोहित शर्मा ने 120 रन की पारी खेली। वहीं, रवींद्र जडेजा 66 रन और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मर्फी ने अब तक पांच विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें