फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की तैयारी शुरू, PAK के खिलाफ ग्रीन को मिल सकता है आराम

Mon, 04 Mar 2024 04:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बजाय ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की घरेलू प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता शैफील्ड शील्ड में खेल सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट सीरीज से पहले भी यही रणनीति अपनाई गई थी और ग्रीन ने पहले टेस्ट मैच में 174 रन की नाबाद पारी खेलकर इसे सही साबित किया था।
विज्ञापन
शतक लगाने के बाद कैमरन ग्रीन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भारत के खिलाफ दिसंबर में होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर रह सकते हैं।
विज्ञापन


पहले भी ऑस्ट्रेलिया यही रणनीति अपना चुका
पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बजाय ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की घरेलू प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता शैफील्ड शील्ड में खेल सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट सीरीज से पहले भी यही रणनीति अपनाई गई थी और ग्रीन ने पहले टेस्ट मैच में 174 रन की नाबाद पारी खेलकर इसे सही साबित किया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी।

शैफील्ड शील्ड मैच खेलते दिखे थे ग्रीन
ग्रीन को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। इसके बजाय उन्होंने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तस्मानिया के खिलाफ शैफील्ड शील्ड का मैच खेला था जिसमें उन्होंने नाबाद 103 रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अच्छी तैयारी की थी।
विज्ञापन


कोच मैकडोनाल्ड ने क्या कहा था?
मैकडोनाल्ड ने कहा, 'किसी भी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रखना बड़ा फैसला होता है वह भी तब जबकि वह आपकी सर्वश्रेष्ठ एकादश में शामिल होने की काबिलियत रखता हो। इसलिए मुझे खुशी है कि ग्रीन ने हमारा सुझाव माना और इसके बाद शानदार वापसी की।'

भारत के खिलाफ सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया का ध्यान
उन्होंने कहा, 'हमारा ध्यान अगली गर्मियों में भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले की तैयारियों पर है जहां हमें पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी20 मैच खेलने हैं। हम सभी जानते हैं कि वह सीमित ओवरों का कितना अच्छा खिलाड़ी है लेकिन आपको अगली गर्मियों की स्थिति को देखकर अपनी प्राथमिकता तय करनी होगी।'

'टेस्ट सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है'
ऑस्ट्रेलिया के कोच ने कहा, 'सीमित ओवरों की क्रिकेट महत्वपूर्ण है लेकिन टेस्ट सीरीज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है इसलिए मुझे लगता है कि (न्यूजीलैंड के खिलाफ) पहले टेस्ट मैच में उसने जो परिणाम हासिल किया है उसे देखते हुए वह शायद हमारे पास आएगा और कहेगा कि क्या भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मैं शैफील्ड शील्ड के कुछ मैच खेल सकता हूं।'

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया सितंबर में पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा और इसके बाद पाकिस्तान में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगा। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें